मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:31 IST

नागपुर में UPI चार्ज के विरोध में व्यापारी मैदान में

2 हजार से ज्यादा के डिजिटल भुगतान पर 0.4% शुल्क के प्रस्ताव का विरोध

नागपुर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में नागपुर के व्यापारी आक्रामक हो गए हैं। 2 हजार रुपये से अधिक के UPI लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के प्रस्ताव का व्यापारियों ने विरोध किया है।

प्रस्ताव के विरोध में शहर के कुछ बाजारों में व्यापारियों ने ग्राहकों से UPI और अन्य ऑनलाइन भुगतान स्वीकार करने से इनकार कर दिया। दुकानदारों ने डिजिटल पेमेंट बंद रखकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

व्यापारियों का कहना है कि यदि 2 हजार रुपये से अधिक के UPI भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लागू किया जाता है, तो इसका आर्थिक बोझ व्यापारियों पर पड़ेगा। वहीं, यदि यह शुल्क ग्राहकों से वसूला जाता है तो इसका असर सीधे ग्राहकों पर पड़ सकता है।

व्यापारियों के मुताबिक, पहले से बढ़ती लागत, महंगाई और आर्थिक दबाव के बीच अतिरिक्त शुल्क छोटे और मध्यम कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

व्यापारियों ने सरकार से प्रस्तावित UPI शुल्क पर पुनर्विचार कर इसे वापस लेने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आगे भी ऑनलाइन भुगतान के विरोध में आंदोलन किया जा सकता है।

अब व्यापारियों की इस मांग पर सरकार की ओर से क्या कदम उठाया जाता है, इस पर सभी की नजरें हैं।

अभी कोई अपडेट नहीं

खबर छप चुकी है, लेकिन लाइव थ्रेड अभी शुरू नहीं हुआ। डेस्क कोई अपडेट डालते ही वह यहाँ दिखेगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे