मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
18:20 IST

नागपुर: बच्चों के झगड़े में बड़ों में मारपीट, रॉड से वार कर पिता की हत्या, तीन गिरफ्तार

वाठोड़ा थाना क्षेत्र के खरबी परिसर में बच्चों के झगड़े के बाद बड़ों में हुई मारपीट में एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नागपुर: बच्चों के झगड़े में बड़ों में मारपीट, रॉड से वार कर पिता की हत्या, तीन गिरफ्तार
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

नागपुर जिले के वाठोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक मामूली बात इतनी बढ़ गई कि उसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। खरबी परिसर में बच्चों के बीच हुए झगड़े ने कुछ ही देर में खूनी रूप ले लिया, जब आरोपियों ने एक व्यक्ति के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। मृतक की पहचान मानवशक्ति लेआउट निवासी शहबाज इशाक शेख के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में वाहिद अंसारी, इमरान अंसारी और रुबिना अंसारी शामिल हैं। तीनों भी मानवशक्ति लेआउट के ही रहने वाले हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, शहबाज गांधीबाग इलाके की एक दुकान में कटिंग मशीन पर काम करते थे। सोमवार शाम शहबाज और इमरान के बच्चे परिसर में खेल रहे थे, तभी किसी बात को लेकर दोनों बच्चों में झगड़ा हो गया। इमरान के बेटे ने घर पहुंचकर यह बात परिजनों को बताई।

इसके बाद इमरान अपनी पत्नी रुबिना के साथ शहबाज के घर पहुंचा और उन्हें ललकारते हुए बाहर बुलाया। बच्चों के झगड़े को लेकर दोनों में बहस होने लगी। इसी दौरान पास की बस्ती में रहने वाला रुबिना का भाई वाहिद भी वहां आ गया। देखते ही देखते बात बिगड़ गई। तीनों ने मिलकर शहबाज के साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी झड़प में वाहिद ने लोहे की रॉड से शहबाज के सिर पर जोरदार वार कर दिया।

सिर पर गंभीर चोट लगने से शहबाज वहीं बेहोश होकर गिर पड़े, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने शहबाज को तुरंत इलाज के लिए नागपुर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी रही। मंगलवार को इलाज के दौरान शहबाज ने दम तोड़ दिया।

पहले वाठोड़ा पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया था। शहबाज की मौत के बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है। बताया जा रहा है कि इमरान पेंटिंग का काम करता है, जबकि उसका साला वाहिद पेशे से मैकेनिक है। बच्चों के झगड़े को लेकर आवेश में आकर पूरा परिवार शहबाज से भिड़ गया था। इस घटना को लेकर परिसर के लोगों में गुस्सा है। तीनों आरोपी फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं।

अभी कोई अपडेट नहीं

खबर छप चुकी है, लेकिन लाइव थ्रेड अभी शुरू नहीं हुआ। डेस्क कोई अपडेट डालते ही वह यहाँ दिखेगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे