मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

बच्चों के विवाद में पड़ोसी युवक की हत्या

दंपति सहित तीन गिरफ्तार, वाठोड़ा में वारदात

नागपुर के वाठोडा थाना क्षेत्र में बच्चों के आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के बाद पड़ोसियों ने एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था. मेडिकल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. वाठोड़ा पुलिस ने दंपति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें वाहिद अंसारी, इमरान अंसारी और उसकी पत्नी रुबीना अंसारी है. यह घटना 21 सितंबर की रात 9.30 बजे मानवशक्ति लेआउट, खरबी में हुई. मृतक 36 वर्षीय शहबाज इशाक शेख है. बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर शहाबाज और आरोपियों के परिवार के बीच कहासुनी हुई थी. आरोपियों ने शहबाज से मारपीट की. सलाख से शहाबाज के सिर पर वार किए. हाथ-मुक्कों से भी हमला किया. हमले में गंभीर रूप से जख्मी शहबाज ने 22 सितंबर की सुबह मेडिकल में दम तोड़ दिया. वाठोड़ा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है.

अभी कोई अपडेट नहीं

खबर छप चुकी है, लेकिन लाइव थ्रेड अभी शुरू नहीं हुआ। डेस्क कोई अपडेट डालते ही वह यहाँ दिखेगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे