नई टोयोटा फॉर्च्यूनर 1 दिसंबर को दुनिया के सामने आएगी, भारत में 2027 में आने की उम्मीद
टोयोटा अपनी नई जनरेशन फॉर्च्यूनर 1 दिसंबर 2026 को वैश्विक स्तर पर पेश करेगी। भारत में इसके 2027 में आने की संभावना है। लेवल 2 ADAS और 12.3 इंच के डिस्प्ले मिल सकते हैं।
टोयोटा अपनी नई जनरेशन फॉर्च्यूनर को 1 दिसंबर 2026 को पूरी दुनिया के सामने पेश करने जा रही है। इस डेब्यू की तारीख टोयोटा साउथ अफ्रीका ने जारी की है। ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों इस एसयूव्ही की काफी चर्चा है। भारत में यह नई एसयूव्ही 2027 में आ सकती है।
फॉर्च्यूनर 2016 से बिक रही है। मौजूदा जनरेशन के करीब 10 साल बाद इसमें पूरी तरह नए बदलाव देखने को मिलेंगे।
डिजाइन और इंजन की बात करें तो नई फॉर्च्यूनर में 7-सीटर लेआउट बना रहने की संभावना है। बाहरी डिजाइन, केबिन और टेक्नोलॉजी में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। मौजूदा 2.8-लीटर टर्बो डीजल इंजन नए मॉडल में भी रह सकता है। इसके साथ 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम, यानी निओ ड्राइव टेक्नोलॉजी, मिल सकती है। कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 2.7-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का विकल्प भी बना रह सकता है। गियरबॉक्स में मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक मिलने की संभावना है। फोर-व्हील ड्राइव वैरिएंट में लो-रेंज ट्रांसफर केस भी दिया जा सकता है।
केबिन में बड़े बदलाव की उम्मीद है। टॉप वैरिएंट में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3 इंच की टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दी जा सकती है। इसके साथ वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट, सीट वेंटिलेशन और अपडेटेड कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलने की संभावना है।
टेस्टिंग के दौरान नई फॉर्च्यूनर कैमफ्लाज में दिखी है। आगे की तरफ बड़ी ग्रिल, ऊंचा बोनट और नए हेडलैम्प का डिजाइन दिख सकता है। पीछे नया टेलगेट और जुड़े हुए एलईडी टेललैम्प मिलेंगे। सुरक्षा के लिए टोयोटा सेफ्टी सेंस के तहत लेवल 2 ADAS टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। इसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन कीपिंग असिस्ट शामिल हो सकते हैं।
भारत में लॉन्च होने के बाद नई फॉर्च्यूनर का मुकाबला किया सोरेंटो, जीप मेरिडियन, एमजी मेजेस्टर, स्कोडा कोडियाक और फोक्सवैगन टायरोन जैसी एसयूव्ही से हो सकता है। मौजूदा लैडर फ्रेम प्लेटफॉर्म में सुधार करके ऑफ-रोड क्षमता बनाए रखने पर कंपनी का जोर रहने की संभावना है। अब भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर की नजर इस पर है कि नई फॉर्च्यूनर में डिजाइन, सेफ्टी और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में कितना बदलाव होता है।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।