मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
19:47 IST

लक्जरी घरों की कीमतों में मुंबई टॉप 10 वैश्विक शहरों में शामिल, टोक्यो सबसे आगे

नाइट फ्रैंक की प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स रिपोर्ट में मुंबई की लक्जरी और प्रीमियम रिहायशी संपत्तियों की कीमतों में सालाना 6.2 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है, जिससे शहर दुनिया के टॉप 10 रियल इस्टेट मार्केट में आठवें नंबर पर पहुंच गया है।

लक्जरी घरों की कीमतों में मुंबई टॉप 10 वैश्विक शहरों में शामिल, टोक्यो सबसे आगे
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

अपना खुद का आलिशान घर हो, यह हर किसी का सपना होता है। लेकिन दुनिया में ऐसे महंगे और लक्जरी घर आखिर किन शहरों में सबसे ज्यादा बन रहे हैं और उनकी कीमतें कहां सबसे तेजी से बढ़ रही हैं, इसका जवाब नाइट फ्रैंक की ताजा रिपोर्ट में मिला है। कंपनी ने अपना प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स जारी किया है, जिसमें साल 2026 की दूसरी तिमाही के आंकड़े दिए गए हैं। इस इंडेक्स में दुनिया के 46 बड़े रियल इस्टेट शहरों को शामिल किया गया है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में लक्जरी और प्रीमियम रिहायशी प्रॉपर्टी की कीमतों में सालाना आधार पर 6.2 फीसदी की मजबूत बढ़त दर्ज की गई है। इसी बढ़त की बदौलत मुंबई ने दुनिया के 46 प्रमुख रियल इस्टेट शहरों की लिस्ट में टॉप 10 में जगह बना ली है। मुंबई इस लिस्ट में आठवें नंबर पर है, और टॉप 10 में यह अपनी पोजिशन मजबूत कर चुका है।

तिमाही आधार पर भी मुंबई का ग्रोथ रेट काफी अच्छा रहा है। इस दौरान 1.7 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई, जो ग्लोबल औसत से दोगुनी है। यानी दुनिया के बाकी शहरों के मुकाबले मुंबई की रफ्तार काफी तेज रही। रिपोर्ट के मुताबिक सर्वे में शामिल 46 शहरों में से 32 शहरों में कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। भारत के दूसरे शहरों में भी यह ट्रेंड दिखा है। बेंगलुरु में 4.5 फीसदी की सालाना बढ़त के साथ यह शहर 12वें नंबर पर है, जबकि दिल्ली 3.9 फीसदी की बढ़त के साथ 17वें स्थान पर है।

पूरी वैश्विक लिस्ट में सबसे ऊपर टोक्यो है, जहां सालाना 50.7 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है। इसके बाद 14.6 फीसदी के साथ मनीला दूसरे नंबर पर है। इसके बाद क्रम से दुबई (10.9 फीसदी) और सिंगापुर (9.5 फीसदी) और नैरोबी (8.5 फीसदी) का नंबर आता है। इसके अलावा क्राइस्टचर्च 6.9 फीसदी की बढ़त के साथ छठे, सोल 6.4 फीसदी के साथ सातवें, वियना 5.9 फीसदी के साथ नौवें और सैन फ्रांसिस्को 5.0 फीसदी के साथ दसवें नंबर पर रहा।

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन शिशिर बैजल ने साफ कहा कि दुनिया भर में जब रियल इस्टेट मार्केट में सुस्ती का माहौल है, ऐसे में मुंबई का टॉप 10 में जगह बनाना बड़ी बात है। उनके मुताबिक मुंबई का मार्केट रियल इस्टेट के लिहाज से लंबी अवधि की संपत्ति निर्माण और मजबूत मांग से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसकी अहमियत काफी ज्यादा है। उन्होंने यह भी बताया कि दुनिया भर के लक्जरी हाउसिंग मार्केट में स्थानीय सप्लाई के साथ साथ विदेशी मुद्रा और ब्याज दरों जैसे फैक्टर भी शहरों की परफॉर्मेंस पर असर डाल सकते हैं।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे