केंद्रीय विद्यालय के क्लास में पहुंचा साप
बच्चों की सतर्कता से खुलासा, हिंगणा में वाकया
नागपुर के हिंगना स्थित केंद्रीय विद्यालय, सीआरपीएफ कैंप एरिया में सुबह करीब 9.30 बजे क्लासरूम में पढ़ाई के दौरान बच्चों को खिड़की के पास हलचल होने का अहसास हुआ. उन्होंने शिक्षक को जानकारी दी. खिड़की के पास जाने पर बड़ा सांप दिखाई दिया. शिक्षकों ने सर्प मित्र आकाश मेश्राम को तत्काल जानकारी दी. आकाश ने स्कूल पहुंचकर सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया. वह रसेल वाइपर होने का पता चला. यह बेहद जहरीली प्रजाति का सांप माना जाता है. उसका दंश जान भी ले सकता था. उसे पकड़कर जंगल में छोड़ा गया. जिसके बाद बच्चों और शिक्षकों की जान में जान आई. क्लास रूम में साप मिलने का हाल में दूसरा वाकया सामने आया है.