जिओ का 2,025 रुपये वाला प्लान, 200 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 2.5GB डेटा और कई OTT फायदे
जिओ के लॉन्ग टर्म प्रीपेड प्लान में डेटा, कॉलिंग के अलावा जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन और AI फीचर्स भी शामिल हैं।
अगर आप भी रिलायंस जिओ का सिमकार्ड इस्तेमाल करते हैं और लंबी वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं, तो कंपनी के पोर्टफोलियो में मौजूद 2,025 रुपये का प्लान आपके काम का हो सकता है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 200 दिन की वैलिडिटी है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों के लिए फायदेमंद बनाती है।
यह प्लान खरीदने वाले यूजर्स को रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। एक बार यह डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाए, तो इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps पर आ जाएगी। इसके अलावा जो यूजर्स इसके लिए एलिजिबल होंगे, उन्हें इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। डेटा के साथ-साथ इसमें वॉइस कॉलिंग और डेली एसएमएस की सुविधा भी शामिल है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग जैसे काम भी आसानी से हो सकते हैं।
ओटीटी के मामले में भी यह प्लान कम दमदार नहीं है। इसमें यूजर्स को जियोहॉटस्टार का मोबाइल+ हॉलीवुड सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। यानी ओटीटी कंटेंट देखने के लिए यूजर्स को अलग से कोई सब्सक्रिप्शन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
जिओ ने इस प्लान के साथ AI का इस्तेमाल करने वालों के लिए भी खास ऑफर दिया है। इस 2,025 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में गूगल जेमिनी का प्रो प्लान 18 महीनों के लिए मुफ्त मिलेगा। कंपनी के मुताबिक इस ऑफर की कीमत 35,100 रुपये है। इसके साथ यूजर्स को 5,000GB क्लाउड स्टोरेज और नैनो बनाना जैसे AI फीचर्स भी मिलेंगे।
इतना ही नहीं, इन सभी फायदों के साथ यूजर्स को जियोएआईक्लाउड का 50GB फ्री स्टोरेज भी ऑफर किया जाएगा। इसके अलावा 12 महीनों के लिए कैनवा प्रो लाइट सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा, जिसकी कीमत 1,590 रुपये है।
कुल मिलाकर, अगर कोई यूजर लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ डेटा, ओटीटी और AI से जुड़े कई फायदे एक साथ चाहता है, तो जिओ का यह 2,025 रुपये वाला प्लान एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इसमें केवल डेटा और लंबी वैलिडिटी ही नहीं, बल्कि कई और दमदार सुविधाएं भी शामिल की गई हैं।