बुधवार, 18 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

JEE Main 2027: 9 लाख से ज्यादा ने कराया रजिस्ट्रेशन, 7.04 लाख ने ही भरी फीस

दिन के उजाले में कंप्यूटर कक्षा, विद्यार्थी मॉनिटर पर काम करते हुए, मेजों पर कीबोर्ड और बोतलें तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
PT24 टीम

NTA के मुताबिक JEE Main 2027 के पहले सत्र के लिए 9 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया, लेकिन फीस सिर्फ 7,04,316 ने भरी। आखिरी तारीख 22 नवंबर है।

देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में गिनी जाने वाली जॉइंट एंट्रेंस एग्ज़ामिनेशन यानी JEE Main 2027 के पहले सत्र को विद्यार्थियों का बड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की जानकारी के मुताबिक अब तक 9 लाख से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

लेकिन इनमें से सिर्फ 7 लाख 4 हजार 316 विद्यार्थियों ने ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी करके परीक्षा फीस भरी है। आवेदन की आखिरी तारीख 22 नवंबर है, यानी विद्यार्थियों के पास अब सिर्फ 7 दिन बचे हैं।

NTA ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करके यह जानकारी दी। पोस्ट के अनुसार JEE Main 2027 के पहले सत्र के लिए कुल 9 लाख 5 हजार 144 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है, जबकि 7 लाख 4 हजार 316 ने फीस भरने की प्रक्रिया पूरी की है। इसलिए एजेंसी ने बाकी रजिस्टर्ड विद्यार्थियों से अपील की है कि वे मियाद खत्म होने से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें।

NTA ने आवेदन पूरा करने के चार अहम कदम बताए हैं। पहले जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करने हैं, फिर निजी जानकारी भरनी है। इसके बाद परीक्षा फीस जमा करनी है और आखिर में आवेदन का कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करना है। एजेंसी ने साफ किया है कि फीस भरने के बाद ही आवेदन पूरा माना जाए, इसकी तसल्ली कर लेनी चाहिए।

NTA ने सलाह दी है कि आवेदन भरते समय विद्यार्थी अपने डिजिलॉकर अकाउंट से लॉगिन करें। साथ ही आवेदन से पहले डिजिलॉकर के जरिए री-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने को भी कहा गया है। इससे पहचान की जांच और बायोमेट्रिक जानकारी से जुड़ी दिक्कतों से बचने में मदद मिलेगी।

विदेश में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए भी NTA ने अलग गाइडलाइन जारी की है। इन निर्देशों में आधार की स्थिति और राष्ट्रीयता के हिसाब से सही श्रेणी चुनने के बारे में बताया गया है।

#नागपुर#PT24#Nagpur

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन