iPhone का नया फीचर पहचानेगा आपका नाम, शोर या हेडफोन में भी मिलेगा अलर्ट
आयओएस 26 में आया नेम रिकॉग्निशन फीचर, हेडफोन लगे होने या आसपास शोर होने पर भी नाम पुकारे जाने पर देगा नोटिफिकेशन।
अक्सर ऐसा होता है कि हम हेडफोन लगाकर गाने सुन रहे होते हैं या किसी काम में इतना बिजी होते हैं कि कोई हमें आवाज दे तो भी पता नहीं चलता। ऐसे में iPhone यूजर्स के लिए एक नया फीचर आया है जो इस दिक्कत को दूर करने वाला है।
एप्पल ने आयओएस 26 और उसके बाद के अपडेट्स के लिए एक नया एक्सेसिबिलिटी फीचर दिया है, जिसका नाम है नेम रिकॉग्निशन। यह फीचर आपके आयफोन को लगातार आपका नाम सुनने के लिए सक्षम बनाता है। जैसे ही कोई आपको आवाज देता है, फोन तुरंत एक नोटिफिकेशन भेजकर अलर्ट कर देता है। खास बात यह है कि इसके लिए आपको हर वक्त फोन की स्क्रीन देखते रहने की जरूरत नहीं पड़ती।
यह नेम रिकॉग्निशन फीचर असल में एक नया एक्सेसिबिलिटी फीचर है, जिसकी मदद से फोन आसपास के कुछ खास आवाज पहचान सकता है। इसमें डोरबेल, सायरन, अलार्म जैसी आवाजों के अलावा कुछ खास मौकों पर किसी व्यक्ति का नाम पहचानने का भी विकल्प है।
जब आप किसी ऐसी जगह पर हों जहां बहुत शोर या हलचल हो, या आपके कान में हेडफोन लगे हों, तब यह फीचर काफी काम आ सकता है। मान लीजिए आपके आसपास काफी शोर है और कोई आपको आवाज दे रहा है, तो ऐसे में आयफोन इस आवाज को पहचानकर आपको सूचना दे सकता है।
आयफोन में यह फीचर ऑन करने का तरीका भी बताया गया है। सबसे पहले आयफोन में सेटिंग ओपन करनी होगी। इसके बाद एक्सेसिबिलिटी सेक्शन में जाना होगा। यहां ऑडियो एंड विजुअल या साउंड रिकग्निशन से जुड़ा ऑप्शन दिखाई देगा। आयफोन में आयओएस वर्जन के हिसाब से इस ऑप्शन की जगह अलग-अलग हो सकती है। इसके बाद साउंड रिकग्निशन ऑन करना होगा और उपलब्ध साउंड कैटेगरी में अपनी जरूरत के हिसाब से ऑप्शन चुनना होगा। अगर आयफोन पर किसी खास आवाज या व्यक्ति से जुड़े नाम पहचानने के नए ऑप्शन मौजूद हैं, तो वे भी यहीं से सेट किए जा सकते हैं।
इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा जो लगातार हेडफोन का इस्तेमाल करते हैं। गाने सुनते वक्त आसपास की आवाज कम सुनाई देती है, ऐसे में आयफोन का यह फीचर काफी फायदेमंद साबित होगा। हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह फीचर 100 प्रतिशत सटीकता की गारंटी नहीं देता। ज्यादा शोर होने, कई लोगों के एक साथ बोलने या आवाज बहुत दूर से आने पर पहचानने की इस प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है।