मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
18:19 IST

घूस लेते हत्थे चढ़ा डब्ल्यूसीएल अफसर

सीबीआई की कार्रवाई, 40 हजार रुपये बरामद

घूस लेते हत्थे चढ़ा डब्ल्यूसीएल अफसर
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

नागपुर.

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) की एंटी-करप्शन ब्रांच ने बुधवार को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) की उमरेड एरिया के एक सीनियर ओवरसियर को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा. आरोपी उमरेड एरिया के गोकुल मुरपार सब-एरिया में सीनियर ओवरसियर (सिविल) पवन नखाते है. सीबीआई के अनुसार एक ठेकेदार ने 29 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी. ठेकेदार को डब्ल्यूसीएल से पिरवा गांव की पुनर्वास साइट पर पीने के पानी के लिए दो बोरवेल बनाने और सबमर्सिबल पंप, इंटरनल मेन लाइन और डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन लगाने का काम मिला था. ठेकेदार का आरोप था कि नखाते ने उसके तीसरे बिल का पेमेंट जारी करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी. बिल की राशि 25.35 लाख रुपये थी. सीबीआई ने 29 सितंबर को एक स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में शिकायत की जांच-पड़ताल की. जांच के दौरान नखाते ने 44 हजार रुपये मांगे. यह राशि 22 लाख रुपये की भुगतान की गई राशि का करीब दो प्रतिशत था. उसने पहले के एक मामले में बकाया 10 हजार रुपए भी देने को कहा. इस तरह से नखाते 54 हजार रुपए मांगने लगा. बातचीत के दौरान नखाते 50 हजार रुपये लेने के लिए तैयार हो गया. इसके बाद सीबीआई ने प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट, 1988 (2018 में संशोधित) की धारा 7 के तहत नखाते के खिलाफ मामला दर्ज किया. सीबीआई ने बुधवार को जाल बिछाया. नखाते उमरेड में गंगापुर चौक के पास शिकायतकर्ता से मिला. उसे शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. यह कार्रवाई सीबीआई के अधीक्षक ऋषिकेश सोनवणे के मार्गदर्शन में की गई.

अभी कोई अपडेट नहीं

खबर छप चुकी है, लेकिन लाइव थ्रेड अभी शुरू नहीं हुआ। डेस्क कोई अपडेट डालते ही वह यहाँ दिखेगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे