छेड़खानी की रंजिश में युवक पर हमला
नागपुर.
नाबालिग से छेड़खानी का मामला दर्ज होने के बाद से चल रही रंजिश के चलते एक युवक पर हमला किया गया है. आरोपी 25 वर्षीय इमरान अंसारी का शिकायतकर्ता के भाई से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था. शिकायतकर्ता की पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए पोक्सो के मामले के बाद से विवाद आरंभ हुआ था. आरोपी मार्च महीने में इस मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था. 11 अक्तूबर की शाम शिकायतकर्ता अंसार नगर से पैदल अपने घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान आरोपी उसके पास आया. उससे पुराने पैसों के लिए विवाद करने लगा. उसने पुराना मामला भी वापस लेने को कहा. इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोपी शिकायतकर्ता से मारपीट करने लगा. उसने स्टील के ड्रम से उसके सिर पर वार कर दिया. चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी. शिकायतकर्ता घायल हो गया.