मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
19:48 IST

अंबानी को पीछे छोड़ अदानी बने भारत के सबसे अमीर, कितने पढ़े हैं गौतम अदानी

एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में अदानी परिवार टॉप पर, जानिए उनकी पढ़ाई और शुरुआती करियर की कहानी।

अंबानी को पीछे छोड़ अदानी बने भारत के सबसे अमीर, कितने पढ़े हैं गौतम अदानी
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

जब भी भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन और अरबपतियों की बात होती है, तो मुकेश अंबानी और गौतम अदानी का नाम सबसे पहले आता है। अभी हाल ही में आई 'एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026' के मुताबिक गौतम अदानी और उनका परिवार एक बार फिर भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गया है। अदानी परिवार की कुल संपत्ति करीब 9.23 लाख करोड़ रुपये हो गई है, और पिछले साल के मुकाबले इसमें 13% की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन इतना बड़ा बिजनेस एम्पायर खड़ा करने वाले गौतम अदानी असल में कितने पढ़े-लिखे हैं, ये बहुत कम लोगों को पता है।

गौतम अदानी का जन्म 24 जून 1962 को अहमदाबाद, गुजरात में एक मिडिल क्लास जैन परिवार में हुआ था। उनके पिता शांतीलाल कपड़े का बिजनेस करते थे। गौतम के कुल सात भाई-बहन हैं, और उनका परिवार रोजी-रोटी की तलाश में उत्तर गुजरात के थरड शहर से यहां आकर बसा था। गौतम की स्कूली पढ़ाई गुजरात के शेठ चिमणलाल नगिनदास स्कूल से हुई। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने गुजरात यूनिवर्सिटी में बी.कॉम में एडमिशन लिया।

लेकिन बचपन से ही बिजनेस में उनका मन ज्यादा लगता था, इसलिए सिर्फ दो साल में ही उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया और पढ़ाई को अलविदा कहकर सीधे बिजनेस की दुनिया में कदम रख दिया। यानी सीधे शब्दों में कहें तो वो कॉलेज ड्रॉपआउट हैं।

कॉलेज छोड़ने के बाद कम उम्र में ही वो मुंबई आ गए। मुंबई पहुंचने पर उन्होंने जय हिंद कॉलेज में आगे की पढ़ाई के लिए अप्लाई किया, लेकिन उस वक्त कॉलेज ने उनका एडमिशन रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई का इरादा ही छोड़ दिया और महेंद्र ब्रदर्स के यहां डायमंड सॉर्टर, यानी हीरे परखने का काम करके अपने करियर की शुरुआत की। दिलचस्प बात ये है कि जिस कॉलेज ने कभी उनका एडमिशन ठुकराया था, उसी कॉलेज ने 40 साल बाद उन्हें लेक्चर देने के लिए बुलाया। एक वक्त जिनका एडमिशन रिजेक्ट हुआ था, वही गौतम अदानी आगे चलकर अपनी मेहनत और बिजनेस स्किल के दम पर 220 अरब डॉलर से ज्यादा का साम्राज्य खड़ा करके पूरी दुनिया के सामने एक मिसाल बन गए।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे