ऐश्वर्या राय: 52 की उम्र में भी जलवा कायम, ताज और ब्लैक गाउन के रॉयल लुक पर फिदा हुए फैन्स
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पेरिस फैशन वीक 2026 में L'Oréal Paris Le Défilé के रैंप पर ब्लैक वेलवेट आउटफिट और क्राउन-स्टाइल हेडपीस में उतरीं।
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी खूबसूरती और फैशन स्टाइल से फैन्स को दीवाना बनाने वाली ऐश्वर्या हाल ही में पेरिस फैशन वीक 2026 में शामिल हुईं। पेरिस में 'L'Oréal Paris Le Défilé' के रैंप पर उन्होंने दमदार एंट्री की और सबकी नजरें अपनी तरफ खींच लीं। सोशल मीडिया पर भी उनके रॉयल लुक की खूब चर्चा हो रही है।
ऐश्वर्या ने Yara Shoemaker के Fall/Winter 2026-27 कलेक्शन का काले रंग का वेलवेट आउटफिट पहना था। इस आउटफिट पर 3D फ्रिंज एम्ब्रॉयडरी थी और साथ में क्रिस्टल से सजा केप भी था। पूरे लुक को उन्होंने क्राउन-स्टाइल हेडपीस से पूरा किया। उनके बरगंडी रंग के बालों ने भी इस लुक को अलग टच दिया।
इस रॉयल अवतार की वजह से रैंप पर उनकी मौजूदगी खास रही। उनके लुक की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, और फैन्स उनके स्टाइल और कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं।
L'Oréal Paris के इस खास फैशन शो में ऐश्वर्या के साथ केंडल जेनर, सिमोन ऐशले, ईवा लोंगोरिया और सेलीन डियोन समेत कई इंटरनेशनल सेलिब्रिटी भी शामिल हुए। यह शो पेरिस में एफिल टावर की पृष्ठभूमि में हुआ, जहां कई कलाकारों और ब्रांड एम्बेसडर ने रैंप पर अपना जलवा दिखाया।
शो के दौरान ऐश्वर्या और मशहूर गायिका सेलीन डियोन के बीच का एक खास पल भी लोगों की नजर में आया। दोनों एक-दूसरे को गले लगाते और हाथ में हाथ थामकर डांस करते दिखीं। ऐश्वर्या के सेलीन डियोन को किस करने का पल भी कैमरे में कैद हुआ। इन दोनों की फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।
ऐश्वर्या राय कई साल से L'Oréal Paris से जुड़ी हुई हैं। 2026 का Le Défilé इस शो का नौवां संस्करण था और इसमें ऐश्वर्या ने एक बार फिर रैंप पर हाजिरी लगाई। इस बार उनके ब्लैक वेलवेट लुक के साथ बरगंडी बाल और क्राउन-स्टाइल हेडपीस ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। पेरिस के रैंप पर उनकी यह छाप देखकर फैन्स एक बार फिर फिदा हो गए।