8 अक्टूबर से ऐमेज़न का फेस्टिवल सेल, स्मार्टफोन-फैशन पर मिलेगा भारी डिस्काउंट
ऐमेज़न ने अपने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 की तारीख का ऐलान किया है, जिसमें स्मार्टफोन से लेकर किराना सामान तक हर चीज पर साल की सबसे बड़ी छूट मिलने का दावा किया गया है।
त्योहारों के सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ी खबर है। ऐमेज़न ने अपने सबसे बड़े शॉपिंग फेस्टिवल, यानी 'ऐमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026' की आधिकारिक तारीख जाहीर कर दी है। यह महासेल 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। कंपनी का कहना है कि स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, होम अप्लायंसेस, किराना सामान और बाकी कई कैटेगरी की चीजें इस सेल में साल भर के सबसे कम दामों पर मिलेंगी।
बैंक डिस्काउंट की बात करें तो शॉपिंग के दौरान SBI के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ-साथ पात्र EMI ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा प्राइम मेंबर्स को चुनिंदा ऑफर्स पर 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त छूट का फायदा मिलेगा। प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स, अलग-अलग भाषाओं और जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज भी देखी जा सकेंगी।
सेल में बड़े ब्रांड्स के नए प्रॉडक्ट लॉन्च होंगे, साथ ही ब्लॉकबस्टर डील्स, टॉप 100 डील्स, मेगा डील्स, रात 8 बजे वाली डील्स और नो कॉस्ट EMI जैसे ऑप्शन भी रहेंगे। इसके अलावा 'बाय मोर सेव मोर', एक्सचेंज मेला, सैंपल मेनिया, ऐमेज़न कॉम्बो और अलग-अलग सामान पर एक्सचेंज ऑफर्स के जरिए भी ग्राहक बचत कर पाएंगे।
इस साल ग्राहक 'AI शॉपिंग फीचर्स' के जरिए प्रॉडक्ट्स की आपस में तुलना कर पाएंगे, कीमत का इतिहास चेक कर पाएंगे और पर्सनल सुझावों के आधार पर आसानी से खरीदारी कर सकेंगे। ऐमेज़न के तेज डिलीवरी नेटवर्क की वजह से हजारों प्रॉडक्ट कुछ मिनटों या घंटों में मिल जाएंगे। कंपनी का दावा है कि 10 लाख से ज्यादा प्रॉडक्ट उसी दिन, 40 लाख से ज्यादा प्रॉडक्ट अगले दिन और बाकी लाखों प्रॉडक्ट प्राइम मेंबर्स को मुफ्त डिलीवरी के जरिए पहुंचेंगे।
त्योहारी सीजन की इस भीड़ को देखते हुए ऐमेज़न ने अपना ऑपरेशंस नेटवर्क भी काफी बढ़ा दिया है। भारत में 20 नए फुलफिलमेंट सेंटर, 6 नए सॉर्ट सेंटर और 150 नए लास्ट-माइल डिलीवरी स्टेशन जोड़े गए हैं। इससे करीब 400 शहरों में फैले ऑपरेशंस नेटवर्क में 1,60,000 से ज्यादा अस्थायी नौकरियां पैदा हुई हैं। कंपनी के मुताबिक उसका नेटवर्क अब भारत में 17 लाख से ज्यादा विक्रेताओं को सपोर्ट कर रहा है, और कुल सेलर बेस 20 लाख के पार जा चुका है, जिसमें से 3 लाख से ज्यादा नए विक्रेता पिछले एक साल में ही जुड़े हैं।
कंपनी ने बताया है कि 'ऐमेज़न नाऊ' सर्विस को दिवाली से पहले 100 शहरों तक बढ़ाया जाएगा। फिलहाल यह सर्विस जालंधर, तिरुपती, वारंगल, धारवाड़, वेल्लोर और बेरहामपुर जैसे कई गैर-मेट्रो शहरों में भी उपलब्ध है। इसके जरिए ग्राहक किराना सामान, ताजे फल-सब्जियां, ड्रिंक्स, घर के सामान, पर्सनल केयर, ब्यूटी प्रॉडक्ट्स और छोटे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सीधे ऑर्डर कर सकते हैं।
ऐमेज़न इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, "ऐमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल ग्राहकों, विक्रेताओं और ब्रांड्स को देश के सबसे बड़े शॉपिंग उत्सव के लिए एक साथ लाकर भारतीय त्योहारों का जश्न मनाता है। इस साल पूरे भारत के ग्राहक करोड़ों प्रॉडक्ट्स पर साल की सबसे कम कीमतें, ब्लॉकबस्टर डील्स और नए लॉन्च का इंतजार कर सकते हैं। प्रीमियम और वैल्यू प्रॉडक्ट्स की बड़ी रेंज कुछ मिनटों, घंटों, उसी दिन या अगले दिन डिलीवर की जाएगी। विक्रेताओं की आकर्षक डील्स के साथ इस सेल में ग्राहकों की बड़ी बचत होगी।"