मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
18:03 IST

30 की उम्र में भी बढ़ रहा है BP, डॉक्टर बोले साल में 5 से 10 बार जरूर चेक कराओ

गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल के हार्ट डॉक्टर गगनदीप एस के मुताबिक अब 30-32 साल के फिट दिखने वाले लोगों में भी हाय BP मिल रहा है, और इसका कोई लक्षण नहीं दिखता।

30 की उम्र में भी बढ़ रहा है BP, डॉक्टर बोले साल में 5 से 10 बार जरूर चेक कराओ
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

तीस साल की उम्र में भी हाय ब्लड प्रेशर हो सकता है, और सबसे खतरनाक बात यह है कि इसके कोई लक्षण दिखते ही नहीं। गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में हार्ट के सीनियर डॉक्टर गगनदीप एस ने इस बारे में जानकारी दी है। उनका कहना है कि हाय BP की सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि यह बीमारी कोई संकेत नहीं देती।

बहुत लोगों को लगता है कि BP बढ़ने पर छाती में दर्द होगा या सांस फूलेगी। मगर ऐसा कुछ नहीं होता। आदमी दिनभर अपना काम सामान्य तरीके से करता रहता है और उसे लगता है कि वो बिल्कुल ठीक है। मगर अंदर ही अंदर उसकी रक्तवाहिनियों पर धीरे-धीरे असर पड़ता रहता है। दिल को हर धड़कन में ज्यादा जोर लगाना पड़ता है और नसें सख्त होने लगती हैं। इसीलिए डॉक्टर हाय BP को साइलेंट किलर कहते हैं, यानी चुपचाप मार देने वाली बीमारी। बाहर से कुछ दिखता नहीं मगर अंदर से शरीर को खोखला करती रहती है।

डॉ. गगनदीप बताते हैं कि अब उनके पास 30-32 साल के लड़के-लड़कियां आते हैं, देखने में एकदम फिट, जिम जाने वाले, ऑफिस जाने वाले, मगर चेक करने पर पता चलता है कि उनका BP बढ़ा हुआ है। कुछ लोगों को तो दवाई भी शुरू करनी पड़ती है।

इसका कारण है हमारी लाइफस्टाइल। दिनभर लैपटॉप के सामने बैठे रहना, रात को देर तक मोबाइल देखना, नींद पूरी न होना, खाने में नमक ज्यादा, बाहर का फास्ट फूड, पैकेट वाली चीजें खाना और काम का स्ट्रेस, इन सब वजहों से कम उम्र में ही BP बढ़ने लगता है। BP एक दिन में नहीं बढ़ता, यह कुछ महीनों या सालों में धीरे-धीरे बढ़ता जाता है। इसलिए पता ही नहीं चलता। और जब पता चलता है तब तक देर हो चुकी होती है। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो आगे चलकर हार्ट अटैक, स्ट्रोक या किडनी खराब होने का बड़ा खतरा रहता है।

बहुत लोगों को लगता है कि BP तो 50 के बाद चेक कराना होता है। मगर यह सोच गलत है। अगर आप 30 के भी हैं तो भी BP चेक कराना बहुत जरूरी है। डॉक्टर की सलाह है कि 30 साल के व्यक्ति को साल में कम से कम 5 से 10 बार तो BP चेक कराना ही चाहिए। BP चेक कराने में सिर्फ 2 मिनट लगते हैं, मगर इससे पहले ही पता चल सकता है कि कोई दिक्कत है या नहीं।

एक बात याद रखनी चाहिए कि एक बार BP ज्यादा आया मतलब तुरंत हाय BP की बीमारी है, ऐसा नहीं है। कभी-कभी टेंशन की वजह से भी BP बढ़ जाता है। इसलिए एक-दो हफ्ते रोज चेक करो, अगर बार-बार ज्यादा आ रहा हो तभी डॉक्टर के पास जाओ।

BP से बचना है तो कुछ बड़ा करने की जरूरत नहीं, बस रोज की आदतें बदलनी हैं। सबसे पहले खाना सुधारो। बाहर का ज्यादा नमक वाला खाना, फास्ट फूड, चिप्स-कुरकुरे कम करो और घर का सादा खाना खाओ। दूसरा, पैदल चलना शुरू करो, दिनभर बैठे मत रहो, रोज कम से कम 2 से 3 हजार कदम तो चलो ही। जिम न जा पाओ तो चलना तो कर सकते हो।

नींद बहुत जरूरी है, रोज 6 से 8 घंटे अच्छी नींद लो और रात को देर तक मोबाइल मत देखो। और सबसे जरूरी बात, स्ट्रेस कम करो। काम का टेंशन मत लो, थोड़ा समय खुद के लिए भी निकालो। 30 साल की उम्र मतलब बुढ़ापा नहीं है, मगर शरीर का ख्याल रखना शुरू करने का यही सही समय है। आज ही अपना BP चेक कराओ।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे