मंगळवार, 6 ऑक्टोबर 2026

आत्ताच सबस्क्राइब करा
प्राइम अलर्ट
सर्व थेट अपडेट
17:37 IST
अनुवाद झालेला नाही
PT24 खास बातमी सर्वात आधी PT24 वर, 2 ऑक्ट | 20:51

चांटे के जवाब में रेत माफिया ने की थी फायरिंग

चार माह से मन में थी खुन्नस, अपराधी ब्राम्हणे से खरीदी थी पिस्तौल, साथियों को भी खोज रही पुलिस

नागपुर.

चार माह पहले मामुली कहासुनी में चांटा मारने का बदला लेने के लिए रेत माफिया रोशन मोहिते ने हसनबाग में हवाई फायर किया था. पुलिस की पूछताछ में रोशन ने यह जानकारी दी है.

दशहरा मार्ग, महल निवासी रोशन मोहिते कुख्यात अपराधी है. उसके खिलाफ हत्या, डकैती, हफ्ता वसूली सहित आठ मामले दर्ज हैं. हत्या की एक वारदात में वह काफी समय तक जेल में बंद था. डेढ़ साल पहले ही जमानत पर लिया हुआ है. इसके बाद से रोशन रेती की तस्करी करता है. रोशन ने अपने साथियों के साथ 30 सितंबर की रात हसनबाग चौक पर हवाई फायरिंग करके दहशत मचा दी थी. इसके बाद से रोशन फरार था. 1 अक्टूबर की रात यवतमाल के वणी में उसे गिरफ्तार किया गया. 2 अक्तूबर को अदालत में पेश करके चार दिनों की पुलिस हिरासत में लिया गया है. सूत्रों के अनुसार रोशन को एमडी की लत है. वह चार माह पहले एमडी खरीदने के लिए हसनबाग आया था. इसी दौरान उसका हसनबाग में एक युवक से विवाद हो गया था. रोशन सड़क पर खड़े होकर गालियां दे रहा था. तभी उसे एक युवक ने उसे गालियां देने से मना किया. रोशन का उससे विवाद हो गया. युवक ने रोशन को चांटा जड़ दिया. स्थानीय युवक होने से रोशन ने उससे विवाद करना उचित नहीं समझा और हसन बाग से लौट आया.

इस घटना के बाद से रोशन आगबबुला था. उसे हसनबाग के लोगों से पूछताछ करने पर चांटा मारने वाले युवक का नाम सिराज होने का पता चला. इसके बाद से रोशन सिराज को खोज रहा था. 30 सितंबर की रात रोशन अपने साथियों के साथ बेसा के स्वर्ग बार में शराब पीने गया था. रोशन बार से कार में रवाना होकर हसनबाग चौक पहुंचा. जिस जगह पर उसे कथित सिराज ने चांटा मारा था उससे कुछ दूरी पर अपनी कार को रोका और हवाई फायर करके फरार हो गया. रोशन का पूछताछ में कहना है कि हसनबाग बस्ती के लोगों को अपना दबदबा दिखाने के लिए उसने हवाई फायर किया है. वह फायर के लिए इस्तेमाल पिस्तौल जेल में बंद अपराधी ब्राह्मणे से खरीदने का बता रहा है. ब्राह्मणे को पांचपावली पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था. वह फिलहाल नागपुर जेल में है. बताया जाता है कि रोशन मोहिते एक पूर्व पुलिस कर्मी के संपर्क में भी था. फायरिंग के कुछ समय पहले तक यह पूर्व कर्मी रोशन और उसके साथियों के साथ था. फायरिंग के वक्त रोशन के साथ मौजूद उसके साथियों को पुलिस भी खोज रही है. फायरिंग की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 20 दिनों के भीतर जोन 4 के तहत फायरिंग की यह दूसरी वारदात है. इसके पहले बेलतरोडी थाने के तहत घोटालपांजरी में अपराधियों ने प्रतिद्वंदी युवक को फायरिंग करके गंभीर जख्मी कर दिया था. इस वारदात के असली सूत्रधार भी गिरफ्तार नहीं हुए हैं.

अजून अपडेट नाहीत

ही बातमी प्रकाशित झाली आहे पण थेट मालिका सुरू झालेली नाही. डेस्कने अपडेट दाखल करताच तो इथे दिसेल.

ही भेट आम्ही मोजू का? कोणत्या बातम्या कशावर वाचल्या जातात हे पाहण्यासाठी PT24 Google Analytics वापरते. तुम्ही हो म्हणेपर्यंत ते बंद आहे, तुम्ही ठरवत असताना काहीही मोजले जात नाही, आणि तुम्ही You वर कधीही मन बदलू शकता. आम्ही काय घेऊ