Tuesday, 6 October 2026

Subscribe Now
Prime Alert
All live updates
17:46 IST
untranslated

डंपर ने इंजीनियरिंग छात्रा को रौंदा

दूसरी छात्रा भी जख्मी, घर लौटते वक्त गोधनी में हादसा

नागपुर के मानकापुर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे रेत से लदे बेकाबू डंपर ने ई-स्कूटर सवार इंजीनियरिंग छात्रा को कुचल दिया. गोधनी के झंडा चौक मार्ग पर हुए इस हादसे में दूसरी छात्रा भी जख्मी हो गई. मृतक जरीपटका निवासी 9 वर्षीय मुस्कान देवाचंद खियालदासानी है. मुस्कान बोखारा स्थित झुलेलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बी.टेक दूसरे वर्ष की छात्रा थी. वह अपनी साथी राजलक्ष्मी लोखंडे के साथ ई-स्कूटर क्रमांक एम.एच./49/सी.ए./6573 पर सवार होकर शाम 5.45 बजे घर लौट रही थी. ई-स्कूटर को राजलक्ष्मी चला रही थी. इसी दौरान रेत से लदे डंपर क्रमांक एम.एच./40/बी.जी./3114 के चालक ने ई-स्कूटर को टक्कर मार दी. ई-स्कूटर के पीछे बैठी मुस्कान दाहिनी ओर सड़क पर गिरी. वह वह डंपर के पिछले पहियों की चपेट में आ गई. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. राजलक्ष्मी भी जख्मी हो गई. डंपर चालक फरार हो गया. नागरिकों की मदद से पुलिस ने डंपर को रोका. उसके चालक दामोदर सिताराम सहारे (61) -कपिल नगर को हिरासत में लिया गया. इस हादसे से परिसर में कुछ देर के लिएतनाव निर्माण हो गया.

NO UPDATES YET

This story has published but the live thread has not started. Updates appear here the moment the desk files one.

May we count this visit? PT24 uses Google Analytics to see which stories are read and on what. It is switched off until you say yes, nothing is counted while you decide, and you can change your mind on You at any time. What we would collect