विदिशा के तोपपुरा में 35 साल के युवक ने की आत्महत्या, पुलिस को मिला सुसाइड नोट
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
विदिशा के तोपपुरा इलाके में 35 साल के ओमप्रकाश कुशवाहा ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के मुताबिक ओमप्रकाश बुधवार को अपनी बहन से टीका लगवाकर घर लौटे थे। घर आने के बाद वे अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद उनकी मां ने कमरे में देखा तो वे फंदे पर लटके हुए थे।
पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है। पुलिस इस नोट की जांच कर रही है। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।
जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।