रविवार, 15 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

सीधी के हत्था गांव में बाइक का हैंडल उखड़ा, चालक सड़क पर गिरकर बेहोश; थाना प्रभारी ने पहुंचाया अस्पताल

गांव की सड़क पर पुलिसकर्मी गिरी मोटरसाइकिल देखते हैं, पास में एम्बुलेंस और ग्रामीण खड़े हैं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
शहर PT24 शहर डेस्क

रामपुर नैकिन जनपद पंचायत क्षेत्र में बुधवार दोपहर हुए हादसे में चालक के सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं। रास्ते से गुजर रहे थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने रुककर घायल की मदद की।

सीधी जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत क्षेत्र के गांव हत्था में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक बाइक हादसे का शिकार हो गई। चलती बाइक का हैंडल अचानक उखड़ गया और चालक का बाइक से काबू छूट गया। वह सड़क पर जा गिरा।

गिरने से चालक के सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं। वह बेहोश हो गया और कुछ देर तक बेहोशी की हालत में सड़क पर ही पड़ा रहा।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक बाइक तेज रफ्तार में जा रही थी। उसी दौरान हैंडल अचानक उखड़ गया, चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार भी हादसे की वजह बाइक का हैंडल उखड़ना ही है।

उसी समय रामपुर नैकिन के थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय उसी रास्ते से गुजर रहे थे। सड़क पर घायल को देखकर उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवाया। उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस को सूचना दी, घायल को उठाया और एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसके बाद उसे रामपुर नैकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। उसे गंभीर चोटें आई थीं, इसलिए पुलिस टीम ने बिना देर किए मदद करते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों की तत्परता और इंसानियत भरी इस पहल की सराहना की।

#इंदौर#शहर#PT24#Civic#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन