गुरूवार, 12 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर दूध टैंकर की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियरिंग छात्र निहाल की मौत

दिन की रोशनी में सड़क किनारे पुलिसकर्मी पलटी बाइक और टैंकर की जांच कर रहे हैं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
शहर PT24 शहर डेस्क

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार दूध टैंकर ने बाइक को टक्कर मारी, जिसमें 19 साल के छात्र निहाल की जान चली गई। वह चार बहनों का इकलौता भाई था।

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में सुपर कॉरिडोर पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बोहरा कॉलोनी के सामने तेज रफ्तार दूध टैंकर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में इंजीनियरिंग के पहले साल के छात्र निहाल की मौत हो गई। उसकी उम्र 19 साल थी।

एरोड्रम पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान निहाल पुत्र विनय पांडे के रूप में हुई है। वह इंदौर की चौथी पलटन का रहने वाला था और सेज यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के पहले साल की पढ़ाई कर रहा था।

परिवार वालों ने बताया कि निहाल मंगलवार सुबह घर से यह कहकर निकला था कि थोड़ा घूमकर वापस आता है। कुछ ही देर बाद घर में हादसे की दुखद खबर पहुंची। टैंकर और बाइक की टक्कर इतनी भीषण थी कि निहाल को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

निहाल अपने घर में चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे इलाके में मातम छा गया। परिवार वालों ने रोते हुए बताया कि आने वाली 25 नवंबर को उसकी बहन की शादी थी और पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था।

निहाल मूल रूप से प्रयागराज का रहने वाला था। उसके पिता इंदौर में ई-रिक्शा चलाने का काम करते हैं।

#इंदौर#शहर#PT24#Civic#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन