रविवार, 15 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

अशोकनगर में बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर को निकलेगा जनजातीय गौरव जुलूस

पेड़ों से घिरे पार्क में खाली बेंच, झाड़ियाँ और सड़क किनारे शांत रास्ता दिखता है तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
PT24 इंदौर टीम

अशोकनगर में 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर हर जिले में 2 से 3 किलोमीटर लंबा सांस्कृतिक जुलूस निकलेगा, जिसका समापन रैली के रूप में होगा।

जनजातीय समाज की संस्कृति और लोक कलाओं को बढ़ावा देने के लिए 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह भी मनाया जाएगा। अपेक्स बैंक अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने गुरुवार को होटल में पत्रकारवार्ता बुलाकर यह जानकारी दी।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने 2021 में बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया था। इसी दिन प्रदेश स्तर का मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री शामिल होंगे।

गौरव सप्ताह के दौरान प्रमुख भवनों, सड़कों, चौराहों और पार्कों के नाम जनजातीय नायकों के नाम पर रखे जाएंगे। हर शहर के एक प्रमुख पार्क में जनजातीय नायकों और नायिकाओं की प्रतिमाएं लगाने की भी योजना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनजातीय समाज के शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए कई योजनाएं चला रही हैं।

पत्रकारवार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष राव अजय प्रताप सिंह, विधायक बृजेंद्र सिंह यादव और नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया सहित भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

#इंदौर#PT24#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन