रविवार, 15 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

सतना में धवारी स्टेडियम के नाम पर बवाल, निगम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की

सरकारी इमारत के बाहर बैठे प्रदर्शनकारी हाथ उठा रहे हैं, सामने पुलिस और पीली बैरिकेडिंग है तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
सियासत PT24 राजनीति डेस्क

सतना में धवारी क्रिकेट स्टेडियम का नाम महापौर योगेश ताम्रकार के पिता स्व. शंकर प्रसाद ताम्रकार के नाम पर रखने के प्रस्ताव का गुरुवार को विरोध हुआ। रॉयल राजपूत संगठन और सर्वसमाज के सैकड़ों लोग दोपहर करीब 1:30 बजे नगर निगम कार्यालय पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस से उनकी धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने निगम कार्यालय जाने वाले रास्ते पर पहले से बैरिकेडिंग कर रखी थी। प्रदर्शनकारियों के पहुंचने और अंदर जाने की कोशिश करने पर नगर निगम का मुख्य गेट बंद कर दिया गया।

मौके पर एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया, सीएसपी मनीष त्रिपाठी और पुलिस बल तैनात रहा। निगम में अंदर नहीं जाने दिया गया तो प्रदर्शनकारी मुख्य गेट के बाहर ही बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।

प्रदर्शनकारी स्टेडियम का नाम पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह के नाम पर रखने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अर्जुन सिंह ने केंद्र सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री रहते हुए सतना को यह स्टेडियम दिया था। इसलिए, प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, स्टेडियम का नाम उनके नाम पर रखा जाना चाहिए।

#इंदौर#सियासत#PT24#Politics#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन