सांसद जनार्दन मिश्रा के किसानों पर बयान के खिलाफ सतना में किसान कांग्रेस ने फूंका पुतला
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा की किसानों पर टिप्पणी के विरोध में बुधवार को सतना में किसान कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और सांसद से देश के किसानों से माफी मांगने को कहा।
रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा की किसानों पर की गई टिप्पणी के विरोध में बुधवार को सतना में किसान कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। धवारी चौराहे पर जिलाध्यक्ष संतोष पाण्डेय की अगुवाई में कार्यकर्ता जमा हुए और सांसद का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।
किसान कांग्रेस ने मांग की कि जनार्दन मिश्रा देश के किसानों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
यह विरोध सांसद के उस बयान को लेकर है, जो उन्होंने 9 नवंबर को दिया था। जनार्दन मिश्रा ने कहा था कि किसान 3 महीने खेती में मेहनत करते हैं और बाकी के 9 महीने ताश, राजश्री, बोतल, चोंगी और जय भोले चढ़ाते हैं।
संतोष पाण्डेय ने कहा कि किसान कम बारिश, ज्यादा बारिश, सूखा, समर्थन मूल्य, खाद, बिजली, सिंचाई और मुआवजे जैसी कई समस्याओं से जूझते हैं। उनके मुताबिक किसान दिन-रात मेहनत करके अपने परिवार का पेट पालते हैं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे सांसद का किसानों की जीवनशैली पर इस तरह टिप्पणी करना अपमानजनक है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बयान से भाजपा नेताओं का चाल-चरित्र उजागर हुआ है।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।