रायसेन में नो एंट्री तोड़कर बाजार से गुजरा सीमेंट का ट्रक, ड्राइवर पर 5 हजार रुपए का चालान
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
रायसेन में शुक्रवार को सीमेंट लदा भारी ट्रक नो एंट्री के बावजूद मुख्य बाजार में घुस गया। ट्रैफिक प्रभारी स्नेहा चंदेल ने उसे रुकवाकर 5 हजार रुपए का चालान काटा।
रायसेन शहर में शुक्रवार को सीमेंट से लदा एक भारी ट्रक नो एंट्री होने के बावजूद मुख्य बाजार से निकल गया। उस वक्त बच्चों के स्कूल आने-जाने का पीक टाइम था और बाजार में भीड़ थी, इसलिए बड़े हादसे का खतरा बना रहा।
यह ट्रक भोपाल की त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी का है। कंपनी सांची रोड पर कलेक्टर कॉलोनी में भवन निर्माण का काम कर रही है और ट्रक उसी साइट के लिए सीमेंट लेकर जा रहा था। ड्राइवर को नो एंट्री की पूरी जानकारी थी, फिर भी उसने लापरवाही करते हुए ट्रक को प्रतिबंधित इलाके में घुसा दिया।
गनीमत यह रही कि उसी दौरान बाजार में गश्त कर रहीं ट्रैफिक प्रभारी स्नेहा चंदेल की नजर ट्रक पर पड़ गई। उन्होंने तुरंत अपनी टीम को मौके पर बुलाया, ट्रक को रुकवाया और ड्राइवर का 5 हजार रुपए का चालान कटवाया। साथ ही उन्होंने सख्त हिदायत दी कि दोबारा नियम तोड़ने पर गाड़ी जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
स्नेहा चंदेल ने बताया कि कंस्ट्रक्शन साइट का सामान लेकर कंपनी के ट्रक पहले भी नो एंट्री में घुस चुके हैं। तब चालान काटकर उन्हें समझाइश दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद शुक्रवार को फिर नियम तोड़ा गया।
प्रशासन के नियमों के मुताबिक शहर में गोपालपुर से सागर तिराहे तक सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक नो एंट्री लागू रहती है। इस दौरान भारी गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहती है।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।