रविवार, 15 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

रायसेन जिला अस्पताल में हंगामे के बाद 33 रेजिडेंट डॉक्टरों ने काम बंद किया, सुरक्षा की मांग

दिन की रोशनी में अस्पताल का प्रवेश द्वार, बाहर मोटरसाइकिलें और एक एम्बुलेंस खड़ी है तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
सेहत PT24 स्वास्थ्य डेस्क

रायसेन जिला अस्पताल में गर्भवती की मौत के बाद हुई तोड़फोड़ से नाराज 33 रेजिडेंट डॉक्टर बुधवार से हड़ताल पर हैं। वे सुरक्षा इंतज़ाम और एफआईआर की मांग कर रहे हैं।

रायसेन के जिला अस्पताल में 33 रेजिडेंट डॉक्टरों ने बुधवार से काम बंद कर दिया है। उनकी मांग है कि अस्पताल में सुरक्षा का पुख्ता इंतज़ाम किया जाए।

मामला दो दिन पहले का है। जिला अस्पताल में एक गर्भवती की मौत हो गई थी। इसके बाद अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ हुई। रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि यह सब करीब चार से पांच घंटे तक चलता रहा। इसी दौरान एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट की कोशिश भी की गई।

डॉक्टरों के मुताबिक इस घटना से सभी में डर का माहौल है। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. अनिल ओढ़ को पत्र सौंपा है। पत्र में उन्होंने साफ लिखा है कि असुरक्षित माहौल में मरीजों का इलाज करना उनके लिए मुश्किल है।

डॉक्टरों का कहना है कि जब तक अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की जाती और हंगामा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती, तब तक वे काम नहीं करेंगे। काम बंद होने से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है।

सिविल सर्जन डॉ. अनिल ओड ने बताया कि रेजिडेंट डॉक्टरों ने अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षा न होने की बात कहकर काम बंद किया है। उन्हें डॉक्टरों का पत्र मिल गया है। इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का समाधान करने की कोशिश की जाएगी।

जिला अस्पताल में काम कर रहे ये 33 रेजिडेंट डॉक्टर तीन महीने की अवधि के लिए यहां सेवाएं देने आते हैं।

#इंदौर#सेहत#PT24#Health#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन