मंगलवार, 10 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

राऊ में दीवाली पर पत्नी की हत्या के बाद पति ने दी जान, बेटे ने पुलिस को बताई रिकॉर्डिंग

जुर्म PT24 अपराध डेस्क

इंदौर के राऊ में दीवाली के दिन पवन सोनी ने पत्नी वर्षा की हत्या कर फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक बेटे ने 18 घंटे की रिकॉर्डिंग का जिक्र किया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

इंदौर जिले के राऊ कस्बे में दीवाली के दिन एक परिवार उजड़ गया। साईं विहार कालोनी में रहने वाले पवन सोनी ने पत्नी वर्षा की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि इस दंपती के बीच फैजान उर्फ रेहान आ गया था। वह दो बच्चों की मां वर्षा को पति से अलग होने के लिए बहला-फुसला रहा था।

पुलिस को पवन और वर्षा के बेटे ने बताया कि पिता ने मां और फैजान की बातचीत की 18 घंटे की रिकॉर्डिंग की थी। यह रिकॉर्डिंग उन्होंने अपने कमरे में लगाए वॉइस रिकॉर्डर से की थी। बेटे के मुताबिक इस रिकॉर्डिंग से सामने आया कि वर्षा फैजान के जाल में पूरी तरह फंस चुकी थी।

बताया गया है कि रिकॉर्डिंग में दोनों की बातचीत थी कि सात साल की बेटी को बेच दिया जाए और 15 साल के बेटे को पवन के साथ मार दिया जाए। कहा जा रहा है कि फैजान वर्षा को पति और बच्चों को ठिकाने लगाकर घर से भाग चलने के लिए बरगला रहा था। यह सब सुनकर पवन पूरी तरह टूट गया। फैजान और वर्षा ऐसा कोई कदम उठा पाते, उससे पहले ही पवन ने पत्नी को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।

वारदात से पहले पवन ने दोनों बच्चों को गार्डन भेज दिया था। शाम करीब चार बजे बच्चे घर लौटे तो मां का शव कमरे में पड़ा था और पिता फंदे पर लटके थे। वर्षा की गर्दन पर जंजीर लिपटी हुई थी और शरीर में चाकू घुसा हुआ था।

पुलिस के अनुसार 40 साल का पवन मूल रूप से रीवा का रहने वाला था। करीब 18 साल पहले उसने वर्षा से लव मैरिज की थी। पिछले एक साल से दोनों इंदौर में पराठे की दुकान चला रहे थे। इसी दौरान वर्षा की पहचान फैजान से हुई। बताया गया है कि फैजान शादीशुदा होने के बाद भी वर्षा को अपने झांसे में लेता रहा।

पांच महीने पहले पवन ने वर्षा और फैजान को आपस में बात करते देखा था। उसके बाद से वह लगातार पत्नी को समझाने की कोशिश कर रहा था।

#इंदौर#जुर्म#PT24#Crime#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन