मंगलवार, 10 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

इंदौर के राऊ में पत्नी की गला रेतकर हत्या, पति पवन सोनी फंदे पर लटका मिला

रिहायशी गली में पुलिसकर्मी घर के बाहर जांच कर रहे हैं, पीला टेप और मोटरसाइकिलें दिखती हैं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 अपराध डेस्क

राऊ की साईं विहार कॉलोनी में रविवार को वर्षा की लाश बिस्तर पर और उनके पति पवन सोनी की लाश फंदे पर मिली। जानकारी के मुताबिक पवन ने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगा ली। पुलिस ने अभी कुछ साफ नहीं किया है।

इंदौर के राऊ इलाके की साईं विहार कॉलोनी में रविवार को एक घर के अंदर पत्नी की लाश बिस्तर पर और पति की लाश फंदे पर लटकी मिली। जानकारी के मुताबिक पति ने पहले पत्नी का गला रेतकर उसकी हत्या की और उसके बाद खुद फांसी लगा ली।

मरने वालों की पहचान पवन सोनी और उनकी पत्नी वर्षा के रूप में हुई है। पवन रीवा का रहने वाला था। वह इंदौर में किराए के मकान में रहता था और पराठे बनाकर बेचता था।

बताया गया है कि घटना से पहले पवन ने अपने 15 साल के बेटे और 7 साल की बेटी को खेलने के लिए घर से बाहर भेज दिया था। शाम को दोनों बच्चे वापस लौटे तो घर के अंदर मां और पिता के शव देखकर घबरा गए। वे चीखते हुए बाहर आए और आसपास के लोगों को बुलाया।

घटना के बाद यह बात भी सामने आई है कि वर्षा रेहान नाम के एक युवक से फोन पर बात करती थी। कुछ समय पहले पवन ने ही रेहान को वेल्डिंग के काम के लिए बुलाया था।

पवन ने अपने साथियों से कहा था कि उसकी पत्नी रेहान के साथ मिलकर उसे और बच्चों को मारने की योजना बना रही है। उसने यह भी बताया था कि इसकी रिकॉर्डिंग उसके अपने पास है।

इस मामले में पुलिस ने अभी कुछ भी साफ नहीं किया है। पुलिस पवन के मोबाइल की भी जांच करवाएगी।

#इंदौर#जुर्म#PT24#Crime#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन