मंगलवार, 10 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

इंदौर में बेकाबू बोलेरो ने ई-रिक्शा से उतर रही सवारियों को मारी टक्कर, 8 साल के आर्यन की मौत

शाम की सड़क पर पुलिसकर्मी सामान से भरे पिकअप और ई रिक्शा की जांच कर रहे हैं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
PT24 इंदौर टीम

गांधीनगर थाना क्षेत्र में दिवाली की खरीदारी करके लौटे लोगों को बोलेरो ने टक्कर मारी। आठ साल के बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई और ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार है।

इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब सात बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोम्मटगिरी में सांची पॉइंट के सामने एक बेकाबू चार पहिया वाहन बोलेरो ने ई-रिक्शा से उतर रही सवारियों को जोरदार टक्कर मार दी। ये सवारियां दिवाली की खरीदारी करके घर लौटी थीं।

इस हादसे में आठ साल के मासूम आर्यन की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी मां और दो अन्य लोग घायल हुए हैं। दिवाली की खरीदारी करके लौट रहे परिवार के साथ यह हादसा हुआ।

जानकारी के मुताबिक हादसा बड़ा बांगड़दा में आई-ब्लॉक मल्टी के पास का है। दिवाली की खरीदारी करके ई-रिक्शा से वापस लौटे सरिता और उनका आठ साल का बेटा आर्यन, जिसके पिता का नाम किशोर है, ई-रिक्शा से उतर रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान आर्यन, उसकी मां सरिता और एक अन्य महिला सहित चार लोगों को चोटें आईं।

आर्यन सड़क की तरफ उतर रहा था, इसलिए टक्कर लगते ही वह दूर जा गिरा। सभी घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया। एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान आर्यन ने दम तोड़ दिया। वहीं उसकी मां सरिता का इलाज अभी चल रहा है।

पुलिस के अनुसार सरिता और आर्यन दिवाली के कपड़े खरीदने गए थे और खरीदारी करके वापस लौट रहे थे। आर्यन के पिता मजदूरी करते हैं। परिवार में एक और बेटा भी है। हादसे में घायल हुए लोग भी मजदूर वर्ग से जुड़े हुए हैं।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो में कंबल भरे हुए थे और उसका ड्राइवर शराब के नशे में था। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

#इंदौर#PT24#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन