शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
19 नव | 12:30  बड़वानी जनसुनवाई में 55 आवेदन आए, कलेक्टर जयति सिंह ने मौके पर दिए निर्देश 19 नव | 12:05  दमोह के गुड़ा गांव में खेत से मिला छह दिन से लापता 10 साल के बालक का शव, हत्या का केस दर्ज 19 नव | 10:11  इंदौर में युवती ने लगाया दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर 19 नव | 09:01  गांधी सागर में 18 नवंबर को मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक, 11,474 करोड़ के पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट पर जोर 19 नव | 09:01  गांधीसागर में बुधवार को मोहन कैबिनेट की बैठक, मुख्यमंत्री बोले पंप्ड स्टोरेज से पीक आवर्स में बिजली मिलेगी 19 नव | 08:39  इंदौर के एमटीएच अस्पताल में प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप, डेढ़ साल से बीमार है बच्ची
सारे लाइव अपडेट

मऊगंज में देवलहा प्रपात के पास झाड़ियों में 12वीं की छात्रा का शव मिला, पिता ने युवक पर लगाया हत्या का आरोप

जुर्म PT24 अपराध डेस्क

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में 12वीं की एक छात्रा का शव जंगल में मिला। पास ही घायल मिले युवक पर पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में देवलहा प्रपात के पास झाड़ियों और पत्थरों के बीच 12वीं की एक छात्रा का शव मिला है। बुधवार को उसकी इंटरनल परीक्षा थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटनास्थल के पास पुलिस को एक युवक भी घायल हालत में मिला। उसे इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है।

परिजनों के मुताबिक छात्रा मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थी। उसने छोटी बहन को बताया था कि वह दवा लेने जा रही है। शाम करीब 4 बजे पिता ने उसे फोन किया, तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिवार को सूचना मिली कि देवलहा प्रपात के पास उसका शव पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

छात्रा तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता प्रयागराज में मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। पिता का कहना है कि बेटी की शादी तय हो चुकी थी। इसी महीने तिलक होना था और अप्रैल में शादी।

पिता ने देवगना निवासी विकास साकेत उर्फ एमपी पर आरोप लगाया है कि उसने बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाकर उसकी हत्या की। पिता के अनुसार, युवक छात्रा पर शादी करने का दबाव बना रहा था। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है।

नईगढ़ी थाने के एसआई पीडी सोनवंशी ने बताया कि मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि अष्टभुजी माता मंदिर के पास जंगल में नाले के नजदीक कोई आदमी मदद के लिए चिल्ला रहा है और पानी मांग रहा है। पुलिस की टीम स्थानीय चरवाहों को साथ लेकर दुर्गम पहाड़ी और जंगल में तलाश के लिए पहुंची। वहां देवगना निवासी विकास साकेत, पिता नंदलाल साकेत, घायल हालत में मिला।

तलाश के दौरान पुलिस ने रात करीब 12 बजे छात्रा का शव दुर्गम रास्ते से बाहर निकाला। शव को रात ढाई बजे अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवक को प्राथमिक इलाज के बाद रीवा रेफर किया गया।

पुलिस का कहना है कि युवक के बयान और दूसरे सबूतों के आधार पर घटना की पूरी जानकारी सामने आएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

#इंदौर#जुर्म#PT24#Crime#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन