रविवार, 15 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

मऊगंज के खटखरी में सरपंच पति और तीन साथियों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप

गांव की गली में पुलिसकर्मी घर के बाहर घेरा लगाकर खड़े हैं, आसपास लोग देख रहे हैं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 अपराध डेस्क

मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र में आनंद शर्मा ने सरपंच के पति व तीन साथियों पर दीपावली की रात घर में घुसकर हमले का आरोप लगाया। उन्होंने एसपी से कार्रवाई और सुरक्षा मांगी है।

मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में आने वाले खटखरी गांव से दीपावली की रात घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। गांव के आनंद शर्मा ने ग्राम पंचायत की सरपंच श्वेता शर्मा के पति और उनके तीन साथियों पर हमला करने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

आनंद शर्मा ने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस अधीक्षक मऊगंज को लिखित आवेदन दिया और कार्रवाई की मांग की। आवेदन के साथ उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट भी लगाई है।

आवेदन में आनंद ने बताया कि गांव की सार्वजनिक जमीन पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर उन्होंने पहले शिकायत की थी। उनका आरोप है कि इसी शिकायत की वजह से संबंधित लोगों से उनकी रंजिश हो गई थी।

आनंद के मुताबिक दीपावली की रात सरपंच पति अपने तीन साथियों अमित शर्मा, अमन शर्मा और आदर्श शर्मा के साथ उनके घर पहुंचे और हमला कर दिया। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि बीच-बचाव के लिए आए उनके बुजुर्ग माता-पिता के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई।

आनंद शर्मा का कहना है कि घटना के बाद से उनका परिवार डरा हुआ है और उन्हें दोबारा किसी अप्रिय घटना की आशंका है। इसी वजह से उन्होंने परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है। पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम ने शिकायत पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

#इंदौर#जुर्म#PT24#Crime#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन