मंगलवार, 17 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

इंदौर में किरार कुंभ में पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, बोले- किरार समाज मेरे बचपन का झूला

खुले मंच पर एक व्यक्ति फूलों की माला पहनकर माइक में बोल रहा है, दिन का उजाला तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
सियासत PT24 राजनीति डेस्क

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को इंदौर पहुंचे। वे बापट चौराहे पर अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा की जिला इकाई के कार्यक्रम 'किरार कुंभ' में शामिल हुए। यह जिला स्तर का सम्मेलन था। इसमें बीजेपी नेताओं और समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों समेत कई गणमान्य लोगों का सम्मान भी किया गया।

शिवराज सिंह चौहान के इंदौर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक मधु वर्मा और विधायक रमेश मेंदोला समेत कई नेता मौजूद थे। सभी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे बापट चौराहे पर किरार कुंभ में पहुंचे।

आयोजन स्थल पर समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्हें फूलों की माला पहनाई गई और गदा भेंट की गई। इसके बाद उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

मंच से शिवराज सिंह चौहान ने अपने जाने-पहचाने अंदाज में समाज के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मंडीदीप में छठ मैया का आयोजन है। अगर वे सड़क के रास्ते आते, तो शाम को छठ के आयोजन में नहीं पहुंच पाते। इसलिए उन्होंने हवाई जहाज का इंतजाम किया और समाज के लोगों के बीच पहुंच गए।

उन्होंने कहा, "मुझे कहते हुए गर्व है कि किरार समाज मेरे बचपन का झूला, जवानी की फुलवारी और बुढ़ापे की काशी है। जिस समाज में हमने जन्म लिया, जिसके संस्कारों के कारण माता-पिता का आशीर्वाद मिला।"

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने जीवन में कुछ मंत्र सीखे हैं, जिन्हें वे समाज के लोगों को भी देना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वे एक छोटे से गांव में किसान परिवार में पैदा हुए, लेकिन बचपन से ही उनके मन में कुछ करने की तड़प थी। उन्होंने बचपन में गीता और रामायण पढ़ी।

उन्होंने बताया कि दादाजी के स्वर्गवास के बाद ब्राह्मण भोज कराया जाता था। उसमें ब्राह्मणों को अलग-अलग पद दिए जाते थे और कई चीजें भेंट की जाती थीं। इनमें गीता की प्रतियां भी होती थीं। कुछ प्रतियां बच गई थीं, जिन्हें उन्होंने बचपन में उठाकर पढ़ना शुरू किया।

उनके मुताबिक बार-बार गीता पढ़ने के बाद उन्हें लगा कि जीवन का सार सिर्फ अपने लिए जीने में नहीं है। उन्होंने कहा कि जो समाज, देश और जनता के लिए जीता है, उसी का जीवन वास्तव में सार्थक है। साथ ही उन्होंने 'कर्म करो, फल की चिंता मत करो' का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी के प्रेम ने उन्हें मामा बनाया है।

#इंदौर#सियासत#PT24#Politics#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन