रविवार, 15 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

कुक्षी में अवैध शराब पर आबकारी की कार्रवाई, 5 केस दर्ज, 3.62 लाख रुपये का माल जब्त

नदी किनारे लोग ड्रम और प्लास्टिक के डिब्बे संभाल रहे हैं, हल्की धूप है तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
PT24 इंदौर टीम

आबकारी विभाग की टीम ने कुक्षी वृत्त में नदी-नालों के किनारे छापे मारकर 85 लीटर हाथ भट्ठी शराब और 3500 किलोग्राम महुआ लाहन पकड़ा। अज्ञात लोगों पर 5 केस दर्ज हुए हैं।

जिले में अवैध शराब बनाने, जमा करने और बेचने के खिलाफ आबकारी विभाग विशेष अभियान चला रहा है। कलेक्टर राजीव रंजन मीना के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत आबकारी वृत्त कुक्षी में गुरुवार को कार्रवाई की गई और 5 केस दर्ज किए गए।

कार्रवाई सहायक आबकारी आयुक्त दीपक अवस्थी के मार्गदर्शन और सहायक जिला आबकारी अधिकारी मोहनलाल भायल की अगुवाई में हुई। विभाग की टीम ने सीतलामाता, बारूद फलिया, गोगांव नदी किनारे, तालाब फलिया, मकड़वानी और धनोरा में नदी-नालों के किनारे चल रही अवैध शराब के ठिकानों पर कार्रवाई की।

टीम ने मौके से 85 लीटर हाथ भट्ठी शराब और 3500 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया। महुआ लाहन के नमूने लेने के बाद बाकी लाहन को वहीं नष्ट कर दिया गया।

इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)(एफ) के तहत 5 केस दर्ज किए गए हैं और जांच शुरू कर दी गई है। जब्त की गई शराब और महुआ लाहन की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 62 हजार 750 रुपये है।

कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सी.के. साहू, आबकारी उपनिरीक्षक रीनू भिंडे, एकता सोनकर, चेतन वेद और अविनाश भूरिया, आबकारी मुख्य आरक्षक रत्ना अमलियार और पदमा बघेल शामिल रहे। आबकारी वृत्त मनावर, गंधवानी और धरमपुरी का अमला भी टीम के साथ था।

#इंदौर#PT24#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन