बुधवार, 18 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

जबलपुर से नरसिंहपुर जा रहे राधेश्याम मेहरा की गाड़ियां रोककर तोड़फोड़, अपहरण का आरोप

पुलिस परिसर में दो टूटी गाड़ियों के पास अधिकारी जांच कर रहे हैं, दिन का उजाला तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 अपराध डेस्क

बहुजन चेतना विकास मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मेहरा की गाड़ियां मेरेगांव के पास रोककर तोड़ी गईं। भीम आर्मी ने उनके अपहरण का आरोप लगाकर एसपी ऑफिस में शिकायत दी है।

जबलपुर से नरसिंहपुर जा रहे बहुजन चेतना विकास मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मेहरा की गाड़ी मेरेगांव के पास रोककर तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि हमलावरों ने उनका मोबाइल भी तोड़ दिया और उन्हें उठा ले गए। सोमवार दोपहर भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष संजूलाल झारिया एसपी ऑफिस पहुंचे और शिकायत दी। उनका कहना है कि घटना के बाद से राधेश्याम लापता हैं। न परिवार को उनकी कोई खबर है और न उनके साथियों को।

उधर बेलखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गाड़ी में तोड़फोड़ सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी ऑफिस में दी गई शिकायत के मुताबिक जबलपुर के बेलखेड़ा के रहने वाले राधे श्याम मेहरा रविवार दोपहर अपने साथियों के साथ दो गाड़ियों में क्रांतिकारी बिरसा मुंडा जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने नरसिंहपुर जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ियां बेलखेड़ा के पास मेरेगांव पहुंचीं, करीब 70 से 80 लोगों ने हथियारों से लैस होकर उन्हें रोक लिया और तोड़फोड़ कर दी। इस घटना में कुछ लोगों को चोट भी आई है। आरोप है कि हरियाणा पासिंग नंबर की एक गाड़ी में कुछ लोग उन्हें अपहरण कर अपने साथ ले गए।

संजूलाल झारिया ने बताया कि 70 से 80 लोगों ने हमला किया था। मारपीट करने वाले कौन थे, यह साफ नहीं है, लेकिन उनका कहना है कि गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाले बीजेपी सरकार के लोग हो सकते हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर हमलावरों पर उचित कार्रवाई की मांग की है। झारिया के मुताबिक हमलावरों ने गाड़ी के साथ राधे श्याम मेहरा का मोबाइल भी तोड़ दिया और वे अभी कहां हैं, इसकी जानकारी नहीं है।

झारिया ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के भीतर हमलावरों पर कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी ऑफिस का घेराव किया जाएगा।

एएसपी अंजना तिवारी ने बताया कि रविवार को मेरेगांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो गाड़ियों को रोककर उनमें तोड़फोड़ की गई। जानकारी मिलते ही बेलखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो एक थार और एक बोलेरो टूटी हालत में खड़ी मिली। मौके पर कोई नहीं था, इसलिए दोनों गाड़ियों को थाने लाकर खड़ा कर दिया गया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

#इंदौर#जुर्म#PT24#Crime#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन