बुधवार, 18 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

छिंदवाड़ा में आंगन में खेल रहे दो बच्चों को कार ने कुचला, स्टेशन मास्टर गिरफ्तार

गांव के घर के आंगन में पुलिसकर्मी नाप-जोख कर रहे हैं, लोग सड़क किनारे खड़े हैं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 अपराध डेस्क

छिंदी कामथ गांव में सोमवार को एक कार सड़क किनारे के घर के आंगन में घुस गई। 5 साल की बच्ची और 3 साल के उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने चालक स्टेशन मास्टर को गिरफ्तार किया है।

छिंदवाड़ा के छिंदी कामथ गांव में सोमवार को एक कार ने सड़क किनारे बने घर के आंगन में खेल रहे दो छोटे बच्चों को कुचल दिया। हादसे में 5 साल की बच्ची और उसके 3 साल के भाई की मौत हो गई।

दोनों बच्चे भाई दूज का त्योहार मनाने अपनी मां के साथ ननिहाल आए थे। जानकारी के मुताबिक वे मूल रूप से बोरदेही के रहने वाले थे। सोमवार को हादसे के वक्त दोनों ननिहाल के घर के आंगन में खेल रहे थे। घर सड़क के किनारे बना था और उसकी बाउंड्री नहीं थी।

इसी दौरान टाटा टियागो कार (MP28 CB 4713) वहां से गुजर रही थी। कार को रेलवे के नवेगांव स्टेशन पर पदस्थ स्टेशन मास्टर अश्विनी कुमार सोनी चला रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने कार को विपरीत दिशा में मोड़ दिया। इसके बाद कार सीधे आंगन में घुस गई और दोनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना अचानक हुआ कि बच्चों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

कार के आंगन में घुसते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास के लोग बच्चों की मदद के लिए दौड़े। दोनों को गंभीर हालत में जुन्नारदेव अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई दूज मनाने आए परिवार की खुशियां कुछ ही पलों में मातम में बदल गईं।

घटना की सूचना मिलने पर जुन्नारदेव पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने कार चालक अश्विनी कुमार सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। वे रेलवे के नवेगांव स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के पद पर पदस्थ हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल मर्ग कायम कर हादसे की जांच की जा रही है।

#इंदौर#जुर्म#PT24#Crime#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन