गुरूवार, 19 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

जबलपुर में दो महीने से वेतन नहीं, सफाई कर्मचारियों ने निगमायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन

शहर PT24 शहर डेस्क

जबलपुर नगर निगम के संभाग क्रमांक-4 के ठेका सफाई कर्मचारियों ने दो महीने का वेतन न मिलने पर मंगलवार को प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि 300 रुपए की दिहाड़ी में 280 रुपए मिलते हैं।

जबलपुर में ठेका कंपनी के सफाई कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। इसी से नाराज़ होकर मंगलवार को संभाग क्रमांक-4 के सफाई कर्मी नगर निगम आयुक्त कार्यालय के सामने जमा हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि बकाया वेतन जल्द दिलाया जाए।

कर्मचारियों का कहना है कि पैसा न मिलने से घर चलाना मुश्किल हो गया है। उनका आरोप है कि ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं और नगर निगम प्रशासन उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहा।

कर्मचारियों के मुताबिक उनकी दिहाड़ी 300 रुपए तय है, लेकिन ठेकेदार 280 रुपए के हिसाब से भुगतान करता है। उनका यह भी आरोप है कि पीएफ की राशि जमा नहीं की जा रही। इसके अलावा उन्होंने सुपरवाइज़र पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन में दुर्गा राव, दीपा समुद्रे, लता, शोभा, सुनीता राठौर, सुरजीत और कोली राव सहित दूसरे कर्मचारी भी मौजूद रहे।

कर्मचारियों ने बताया कि पुराने ठेकेदार पर भी दो महीने का भुगतान बकाया है। उनका कहना है कि पूर्व ठेकेदार ने भी दो महीने का पैसा नहीं दिया, जिससे उनकी आर्थिक हालत और बिगड़ गई है।

कर्मचारियों के मुताबिक निगमायुक्त ने जल्द वेतन का भुगतान कराने का भरोसा दिलाया है।

#इंदौर#शहर#PT24#Civic#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन