मंगलवार, 17 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

इंदौर के कनाडिया बायपास पर नर्मदा की लाइन फटी, सड़क पर बहा काफी पानी

सड़क पर कर्मचारी पानी की पाइपलाइन ठीक कर रहे हैं, पास में मंदिर और वाहन हैं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
शहर PT24 शहर डेस्क

रविवार सुबह कनाडिया बायपास पर हनुमान मंदिर के पास नर्मदा की डिस्ट्रीब्यूशन लाइन फट गई। जलकार्य प्रभारी के मुताबिक मरम्मत जारी है और सप्लाई पर असर नहीं पड़ेगा।

इंदौर में रविवार को कनाडिया बायपास पर हनुमान मंदिर के पास नर्मदा की पाइपलाइन फट गई। लाइन फटते ही बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बह निकला। यह घटना ऐसे वक्त हुई है, जब शहर में आने वाले दिनों में जलसंकट की आशंका जताई जा रही है।

बताया गया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे पानी की सप्लाई के दौरान कनाडिया बायपास इलाके में लाइन फटी। संभावना जताई जा रही है कि प्रेशर की वजह से ऐसा हुआ। इस वजह से काफी पानी सड़क पर बह गया।

जानकारी मिलने के बाद नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा और मरम्मत का काम शुरू कर दिया।

जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि कनाडिया इलाके में लाइन फटने की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत नगर निगम के अधिकारियों को बताया गया और सुधार कार्य शुरू कराया गया। उनके मुताबिक फिलहाल लाइन की मरम्मत की जा रही है और यह जल्द पूरी हो जाएगी।

उन्होंने साफ किया कि जो लाइन फटी है, वह मेन लाइन नहीं, बल्कि डिस्ट्रीब्यूशन लाइन है। उनका कहना है कि इसे सुधारने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी और डिस्ट्रीब्यूशन लाइन होने की वजह से पानी की सप्लाई में कोई परेशानी नहीं आएगी। लाइन किस वजह से फटी, यह अभी साफ नहीं हुआ है। उन्होंने आशंका जताई कि प्रेशर की वजह से ऐसा हुआ होगा।

इंदौर में कम बारिश के चलते आगामी दिनों में जलसंकट की आशंका जताई जा रही है। इसी को देखते हुए लगातार पानी बचाने की कवायद चल रही है। पानी की बर्बादी करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है, ताकि इसे रोका जा सके। इसके बावजूद कनाडिया बायपास पर लाइन फटने से बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हुआ।

#इंदौर#शहर#PT24#Civic#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन