मंगलवार, 17 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

सागर में युवक की मौत के बाद शराब दुकानों की जांच, चार दुकानों पर देखा गया स्टॉक और सीसीटीवी

दिन की रोशनी में शराब की दुकान, काउंटर पर लोग, पीछे बोतलें और बाहर खड़ी मोटरसाइकिलें तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
शहर PT24 शहर डेस्क

मोतीनगर थाना क्षेत्र में शराब पीने के बाद एक युवक की मौत हुई थी। इसके बाद आबकारी विभाग की टीमों ने रविवार को शहर की दुकानों में स्टॉक, रिकॉर्ड और कैमरों की जांच की।

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने से एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले के बाद आबकारी विभाग ने रविवार को सागर शहर की शराब दुकानों की जांच की। विभाग की टीमें अलग-अलग दुकानों पर पहुंचीं और वहां शराब का स्टॉक, दस्तावेज और सीसीटीवी कैमरों की हालत देखी गई।

सहायक आबकारी आयुक्त वंदना पांडेय टीम के साथ धर्माश्री, मछरयाई, सिविल लाइन और तिली में स्थित शराब दुकानों पर पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान दुकानों में रखी शराब का स्टॉक देखा गया। टीम ने दुकानों में मौजूद शराब को रिकॉर्ड में दर्ज स्टॉक से मिलाया। इसके अलावा रेट लिस्ट की भी जांच की गई।

जांच में सभी सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में मिले। हालांकि दुकानों के आसपास गंदगी मिली। इस पर ठेकेदार को तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए गए। वंदना पांडेय ने ठेकेदारों को नियमों के मुताबिक ही शराब बेचने के निर्देश भी दिए।

मछरयाई शराब दुकान के पास मिला था शव। दरअसल शनिवार शाम मछरयाई की शराब दुकान के पास एक युवक का शव मिला था। बताया गया था कि उसने शराब पी थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसी दौरान एक और युवक भी नशे की हालत में दुकान के पास पड़ा मिला था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक की पहचान मछरयाई के रहने वाले विष्णु खटीक के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा। फिलहाल मौत की वजह साफ नहीं हुई है।

#इंदौर#शहर#PT24#Civic#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन