गुरूवार, 12 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

दिवाली की छुट्टी के बाद भोपाल के थोक किराना बाजार में मुहूर्त पर फिर शुरू हुआ कारोबार

थोक किराना बाजार में व्यापारी अनाज की बोरियों के पास पूजा कर रहे हैं, दिन का उजाला तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
कारोबार PT24 कारोबार डेस्क

भोपाल के थोक किराना बाजार में व्यापारियों ने मंगलवार को शुभ मुहूर्त में गणेश और लक्ष्मी की पूजा कर दुकानें खोलीं। दीपावली की छुट्टी के बाद बाजार में कामकाज लौट आया है।

दिवाली के बाद मंगलवार को शुभ मुहूर्त में शहर के व्यापारिक इलाकों में कारोबार दोबारा शुरू हो गया। भोपाल के थोक किराना बाजार में भी व्यापारी सुबह दुकानों पर पहुंचे और पूजा के साथ नए सिरे से काम की शुरुआत की।

व्यापारियों ने पहले अपनी-अपनी दुकानों की साफ-सफाई की और उन्हें सजाया। इसके बाद विधि-विधान से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का पूजन किया गया। उन्होंने सुख-समृद्धि और कारोबार में तरक्की की कामना की। भगवान गणेश को याद करके नए व्यापारिक सत्र का श्रीगणेश किया गया, और माता लक्ष्मी से प्रार्थना की गई कि पूरे साल धन-धान्य, बरकत और खुशहाली बनी रहे। दीपावली की छुट्टी के बाद इसी के साथ बाजारों में कामकाज फिर चालू हो गया।

पुरानी परंपरा के मुताबिक मुहूर्त में कारोबार शुरू करना व्यापारियों के लिए खास मायने रखता है। दिवाली के बाद इस शुभ मौके पर व्यापारियों में अच्छा उत्साह दिखा। अब बाजारों में सामान्य कामकाज धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ेगा और ग्राहकी का दौर फिर से शुरू होगा।

व्यापारियों का मानना है कि नए व्यापारिक साल की शुरुआत शुभ मुहूर्त और ईश्वर के आशीर्वाद से करने पर पूरे साल कारोबार में तरक्की, समृद्धि और बरकत बनी रहती है। थोक किराना व्यापारी विवेक साहू ने बताया कि थोक मार्केट में आज से कारोबार की फिर से शुरुआत की गई है।

#इंदौर#कारोबार#PT24#Business#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन