रविवार, 15 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

ढांड गांव में भाईदूज की रात दो भाइयों के परिवारों में मारपीट, पुलिस ने दर्ज कीं दो FIR

गांव की गली में पुलिसकर्मी घर के बाहर कागज देख रहा है, ग्रामीण पास खड़े हैं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 अपराध डेस्क

शिवपुरी के दिनारा थाना क्षेत्र के ढांड गांव में बुधवार रात बाबूलाल परिहार के घर में घुसकर मारपीट का आरोप है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग FIR दर्ज की हैं।

शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले ढांड गांव में बुधवार रात करीब 10 बजे पारिवारिक विवाद में मारपीट हो गई। आरोप है कि 6 से 7 लोग बाबूलाल परिहार के घर में घुस गए और उनके साथ मारपीट की।

बताया गया है कि बाबूलाल परिहार और उनके भाई गुलाब सिंह परिहार के परिवारों के बीच कुछ दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। उस वक्त भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। उसके बाद गुलाब सिंह के पक्ष की महिला सपना ने FIR दर्ज कराई थी।

बुधवार को भाईदूज के मौके पर गुलाब सिंह परिहार के घर रिश्तेदार इकट्ठा हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ रिश्तेदार बाबूलाल परिहार के घर में घुसे और उनके साथ मारपीट की।

सूचना मिलने पर दिनारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को थाने ले गई। दिनारा थाना प्रभारी अरविंद छारी के अनुसार, बाबूलाल परिहार के पक्ष की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वहीं गुलाब सिंह परिहार के पक्ष की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

#इंदौर#जुर्म#PT24#Crime#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन