दतिया में रास्ते में रोककर युवक को मारी गोली, पिंडली के आर-पार निकली गोली
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते आरोपी अब्बू रावत पर एक युवक को गोली मारने का आरोप है। घायल अस्पताल में भर्ती है और पुलिस जांच कर रही है।
दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक को रास्ते में रोककर गोली मार दी गई। घटना गौरा और भदोंना गांव के बीच हुई। पुरानी रंजिश को इसकी वजह बताया गया है। गोली युवक के पैर की पिंडली को आर-पार कर गई।
घायल की पहचान गांव गौरा के रहने वाले अरविन्द्र रावत (35) के रूप में हुई है। वे नारायण सिंह रावत के बेटे हैं। अरविन्द्र ने पुलिस को बताया कि वे भरसुला गांव में अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। उसी दौरान गौरा और भदोंना के बीच अब्बू रावत अपने कुछ साथियों के साथ कार से वहां पहुंचा।
आरोप है कि अब्बू रावत ने पुरानी रंजिश को लेकर पहले अरविन्द्र से गाली-गलौज की और इसके बाद उन पर फायर कर दिया। गोली अरविन्द्र की पिंडली में लगी और पैर के आर-पार निकल गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
गोराघाट थाना प्रभारी विनीत तिवारी ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।