वाड़ी में चर्चित जुआ अड्डे पर छापा, 19 गिरफ्तार
नागपुर.
पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटिल की एस्कार्ट टीम ने वाड़ी में चर्चित मुस्ताक अहमद के सट्टे के अड्डे पर छापा मारकर 19 आरोपियों को हिरासत में लिया है. मुस्ताक वाड़ी के मराठा सावजी भोजनालय के पास जुए का अड्डा चलाता है. इसका पता चलने पर एस्कार्ट टीम ने 3 अक्तूबर की दोपहर वहां दबिस दी. वहां से मुस्ताक अहमद, गौतम ढोके, वसंत गोरेवार, सतीश मेहरे सहित 19 आरोपियों को हिरासत में लेकर 60 हजार रुपये का माल बरामद किया. बताया जाता है कि मुस्ताक के अड्डे को पुलिस को आश्रय हासिल था. आरोपियों के खिलाफ जुआ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
खबर छप चुकी है, लेकिन लाइव थ्रेड अभी शुरू नहीं हुआ। डेस्क कोई अपडेट डालते ही वह यहाँ दिखेगा।