मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
22:32 IST

तिलचट्टा भगाने का देसी नुस्खा, ट्विंकल खन्ना ने बताया लौंग-तेजपत्ते वाला स्प्रे

किचन में कॉकरोच और लाल चींटियों से परेशान लोगों के लिए ट्विंकल खन्ना ने घर पर बनने वाला एक आसान स्प्रे बताया, जिसे बनाने में लौंग, तेजपत्ता और सिरका इस्तेमाल होता है।

तिलचट्टा भगाने का देसी नुस्खा, ट्विंकल खन्ना ने बताया लौंग-तेजपत्ते वाला स्प्रे
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

किचन में जब तिलचट्टे और लाल चीटियां दिखने लगती हैं तो पूरा किचन साफ करने की टेंशन शुरू हो जाती है। खासकर तिलचट्टों को भगाना आसान काम नहीं होता। बाजार में मिलने वाले स्प्रे काफी असरदार होते हैं, लेकिन उनमें ऐसे केमिकल होते हैं जो सेहत के लिए ठीक नहीं माने जाते। ऐसे में घर पर बनने वाला एक अच्छा उपाय हर किसी को चाहिए होता है।

ऐक्ट्रेस और लेखिका ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ी एक जानकारी शेयर की है। 'ट्वीक इंडिया' के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किए गए एक रील में उन्होंने बताया कि लौंग, तेजपत्ता और सिरके से बना एक मिश्रण किचन के दराजों और कैबिनेट के कोनों में स्प्रे किया जा सकता है। उनके मुताबिक यह मिश्रण किचन से तिलचट्टे और लाल चीटियों को दूर रखने में मदद कर सकता है।

यह घरेलू स्प्रे बनाने का तरीका भी उन्होंने बताया। सबसे पहले आठ से दस लौंग और दो से तीन तेजपत्ते लेने होते हैं। इन्हें हल्का सा कुचल या पीस लिया जाता है, ताकि इनके गुण पानी में अच्छे से मिल सकें। इसके बाद एक कप पानी और एक कप सिरका एक बर्तन में डालना होता है, और उसमें कुचले हुए लौंग और तेजपत्ते मिलाए जाते हैं।

इस मिश्रण को कुछ मिनट तक उबालना होता है। उबालने के बाद गैस बंद करके इसे ठंडा होने दिया जाता है। फिर मिश्रण को अच्छी तरह छान लिया जाता है, ताकि उसमें लौंग या तेजपत्ते का कोई टुकड़ा न बचे। छानने के बाद इस मिश्रण को एक साफ स्प्रे बोतल में भर लिया जाता है। इसके बाद इसे किचन के दराजों, कैबिनेट के कोनों और जहां-जहां तिलचट्टे या चीटियां दिखती हैं, वहां हल्के से स्प्रे किया जा सकता है।

ट्विंकल खन्ना ने अपने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अगर यह स्प्रे वह इंसानों पर इस्तेमाल कर पातीं, तो रात को देर से आने वाले दो पैरों और छह पैरों वाले मेहमानों से उन्हें छुटकारा मिल जाता। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि सिर्फ स्प्रे पर भरोसा करने के बजाय तिलचट्टों की समस्या से बचने के लिए किचन को साफ रखना, खाने के टुकड़े खुले में न छोड़ना, कचरा समय पर फेंकना और नमी को कंट्रोल में रखना भी उतना ही जरूरी है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे