सोम‌वार, 16 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

तेलुगू फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता और निर्देशक गिरी बाबू का 83 साल की उम्र में निधन

खाली फिल्म स्टूडियो में पुराना कैमरा, क्लैपबोर्ड और निर्देशक की कुर्सी रखी है तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
कल्चर PT24 टीम

तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के वरिष्ठ अभिनेता और निर्देशक गिरी बाबू ने 14 नवंबर को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्होंने 600 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया।

दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर आई है। तेलुगू फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता और निर्देशक गिरी बाबू का निधन हो गया। वे 83 साल के थे। 14 नवंबर को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके जाने से पूरी दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के ज़रिए उन्हें श्रद्धांजलि दी और दुख जताया।

गिरी बाबू तेलुगू फिल्मों का जाना-पहचाना नाम थे। वे करीब पांच दशक तक मनोरंजन की दुनिया में सक्रिय रहे। इस लंबे करियर में उन्होंने 600 से ज़्यादा फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए। अपने अभिनय के अंदाज़ से उन्होंने दर्शकों के मन पर अलग छाप छोड़ी थी।

अपने अभिनय करियर की शुरुआत उन्होंने फिल्म 'जगमे माया' से की थी। अभिनय के साथ-साथ उन्होंने निर्देशन और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई। 'सिंहा गर्जना', 'मेरुपुदादी' और 'इंद्रजित' जैसी फिल्मों के निर्माण में उनकी अहम भूमिका रही।

गिरी बाबू सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने निर्देशक के तौर पर भी काम किया। 'रणरंगम', 'इंद्रजित' और 'नी सुखामे' जैसी फिल्मों का निर्देशन उन्होंने किया था। अभिनेता, निर्माता और निर्देशक, तीनों भूमिकाएं उन्होंने कामयाबी से निभाईं। इसी योगदान की वजह से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में उनका नाम इज़्ज़त से लिया जाता है।

उनके निधन की खबर आने के बाद मनोरंजन जगत के कई कलाकारों ने शोक जताया। अभिनेता चिरंजीवी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

चिरंजीवी ने 'एक्स' पर अपनी पोस्ट में लिखा, "मशहूर अभिनेता गिरी बाबू के निधन की खबर सुनकर मुझे सदमा लगा है। अभिनेता, निर्माता और निर्देशक के तौर पर तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में उनका योगदान, उनके खास अभिनय और अनोखे अंदाज़ की वजह से हमेशा याद रहेगा। उनका जाना तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के लिए ऐसा नुकसान है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार और चाहने वालों को मेरी दिली संवेदना।"

गिरी बाबू के जाने से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री ने एक अनुभवी कलाकार खो दिया है। उनके पांच दशक के करियर का काम और फिल्मों में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

#नागपुर#कल्चर#PT24#Culture#Nagpur

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन