स्टंट के चक्कर में जिंदगी दांव पर!
बच्चों की सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़, चलती ट्रेन पर जानलेवा स्टंट, रेलवे प्रशासन की निगरानी पर सवाल, क्या हादसे का हो रहा इंतजार
नागपुर के इतवारी रेलवे स्टेशन से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. जी हां! जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें और भविष्य के सपने होने चाहिए, उस उम्र में कुछ युवक चलती ट्रेन के साथ खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं. एक तरफ दौड़ती ट्रेन और दूसरी तरफ जिंदगी को दांव पर लगाकर करतब दिखाते ये बच्चे.
आखिर किसके भरोसे हो रहा है यह खतरनाक खेल?
सूत्रों के मुताबिक ये बच्चे आसपास के परिसर के बताए जा रहे हैं. यह आए दिन इतवारी रेलवे स्टेशन परिसर में नजर आते हैं. यदि स्टंट के दौरान किसी बच्चे का पैर फिसल गया, अगर ट्रेन की चपेट में कोई आ गया, तो उस मासूम की जिंदगी की जिम्मेदार आखिर कौन होगा. रेलवे स्टेशन कोई खेल का मैदान नहीं है और चलती ट्रेन कोई स्टंट दिखाने का मंच नहीं है. बच्चों की सुरक्षा के साथ इस तरह का खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए. रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के लिए रेलवे सुरक्षा बल और शासकीय पुलिस तैनात रहती है. इसके बावजूद बच्चों द्वारा जाल जोखिम में डालना बेहद चिंताजनक है.
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।