सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन दोबारा शुरू, कच्चे तेल के दाम में गिरावट
ड्रोन हमले के बाद बंद हुई पाइपलाइन अब कम क्षमता से चालू, तेल की कीमतें 100 डॉलर से गिरकर 97 डॉलर प्रति बैरल पर आईं
तेल सप्लाई को लेकर एक राहत की खबर सामने आई है। सऊदी अरब ने मंगलवार, 22 सितंबर को अपनी पूर्व-पश्चिम पाइपलाइन को फिर से शुरू कर दिया है। यह पाइपलाइन कुछ समय पहले एक ड्रोन हमले के बाद बंद कर दी गई थी, और अब इसे कम क्षमता के साथ दोबारा चालू किया गया है।
मिडिल ईस्ट में चल रहे मौजूदा तनाव की वजह से इस साल पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलिंडर के दाम कई गुना बढ़ गए थे, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ा। इसी तनाव के चलते कुछ दिन पहले सऊदी अरब को अपनी पूर्व-पश्चिम पाइपलाइन बंद करनी पड़ी थी, जिससे तेल की सप्लाई पर असर पड़ा था।
यह पाइपलाइन रोजाना 40 से 50 लाख बैरल तेल की ढुलाई करती थी। अब जब यह दोबारा शुरू हो गई है, तो पाइपलाइन के जरिए तेल सप्लाई फिर से चालू होने से आगे सप्लाई बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी बीच कच्चे तेल के दाम में भी गिरावट देखी गई है। जो कीमत करीब 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी, वह अब घटकर करीब 97 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है।
गौरतलब है कि सितंबर में हुए ड्रोन हमले के बाद सऊदी अरब ने पाइपलाइन को अस्थायी रूप से बंद करने का बड़ा फैसला लिया था। इस हमले में पाइपलाइन को नुकसान भी पहुंचा था। पाइपलाइन के दोबारा शुरू होने से लाल सागर के पास स्थित अरामको की रिफाइनरियों को एक बार फिर तेल सप्लाई मिलेगी।
सऊदी अरब पहले इस ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन के जरिए रोजाना 4 से 7 दशलक्ष बैरल तेल की सप्लाई करता था। ड्रोन हमले में पंपिंग स्टेशनों को भारी नुकसान पहुंचा था। अब मंगलवार से यह पाइपलाइन फिर से शुरू कर दी गई है, हालांकि फिलहाल यह कम क्षमता पर ही काम कर रही है। पहले जितनी सप्लाई थी, उस रफ्तार को दोबारा पाने में इसे कुछ हफ्ते लग सकते हैं।