बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
21:28 IST

रांग साईड ड्राइविंग, ट्रैफिक कर्मी से विवाद

सोनेगांव में वारदात, कार चालक पर मामला दर्ज

नागपुर.

रांग साईड ड्राइविंग करने से रोकने पर कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी से विवाद करके गालियां दी गई है. सोनेगांव पुलिस ने कार चालक जय मेघराज बजाज (30) नरेंद्र नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

यह घटना 5 अक्टूबर की रात हुई. पुलिसकर्मी शंकर मुसले अपने साथियों के साथ सोनेगांव थाना परिसर में गश्त लगा रहा था. मनीष नगर अंडरपास की ओर से एक कार रांग साईड से आती हुई दिखाई दी. मुसले ने कार चालक को ठहरने के इसारा किया. ठहरने की बजाय चालक मुसले पर कार चढ़ाने लगा. मुसले ने हाथ दिखाकर कार चालक को रोकने का प्रयास किया. चालक मुसले से विवाद करने हुए गालियां देने लगा. मुसले ने किसी तरह रोककर चालक को दस्तावेज दिखाने को कहा. उसने दस्तावेज भी नहीं दिखाए. सोनेगांव पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पीआई राहुल तसरे

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे