गुरूवार, 12 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

रामपुर CRPF कैंप हमले में बरी मोहम्मद शरीफ की बाइक सवार दो लोगों ने गोली मारकर की हत्या

गांव की सड़क पर पुलिसकर्मी पीली पट्टी लगाकर रास्ता रोक रहे हैं, पीछे लोग खड़े हैं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 टीम

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर आतंकी हमले के मामले में हाई कोर्ट से बरी हुए मोहम्मद शरीफ की मंगलवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार दो लोगों ने उन पर गोली चलाई।

मोहम्मद शरीफ खजुरिया थाना क्षेत्र के बदनपुरी गांव के रहने वाले थे। वारदात के वक्त वह अपने बेटे के साथ कहीं जा रहे थे। रास्ते में पनवड़िया गांव के पास बाइक सवार दो लोगों ने उनकी हत्या कर दी।

करीब एक साल पहले हाई कोर्ट ने उन्हें बरी किया था। उसके बाद से वह अपने गांव में परिवार के साथ रह रहे थे और रोजाना खजुरिया थाने में हाजिरी लगाते थे।

रामपुर में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर 31 दिसंबर 2007 की रात आतंकी हमला हुआ था। हमलावरों ने एके 47 और हैंडग्रेनेड से हमला किया था। इसमें सीआरपीएफ के सात जवान बलिदान हुए थे। सीआरपीएफ कैंपस की दीवार के पास सो रहे एक रिक्शा चालक की भी जान गई थी।

साल 2019 में सत्र न्यायालय ने इस हमले में दोषी मानते हुए मोहम्मद शरीफ, सबाउद्दीन, इमरान शहजाद और मोहम्मद फारूक को मौत की सजा सुनाई थी। जंग बहादुर खान उर्फ बाबा को उम्रकैद की सजा मिली थी। मोहम्मद कौसर और गुलाब खान को अदालत ने बरी कर दिया था।

सजा के फैसले के खिलाफ दोषी ठहराए गए लोगों ने हाई कोर्ट में अपील की थी। प्रयागराज हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद अभियोजन पक्ष के तथ्यों को कमजोर मानते हुए सजा रद्द कर दी थी।

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन