पुलिस के सामने दबंगई, जुबान पर सत्ता को चुनौती
नागपुर:
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृह नगर नागपुर में अपराधी तत्वों के बढ़ते दुस्साहस की एक और तस्वीर सामने आई है। 17 नवंबर को सोनेगांव थाने के सोमलवाड़ा इलाके में बिल्डर के बाउंसर और भाजपा नेता मुन्ना यादव के बेटे अर्जुन यादव के बीच हुई मारपीट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को ही गाली-गलौज और धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद कुछ लोग पुलिस के सामने ही खुलेआम आक्रामक तेवर दिखाते नजर आए।
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर भी टिप्पणियां किए जाने की चर्चा है। कुछ लोग यह कहते सुनाई दिए कि 'ढाई साल झेलना है देवेंद्र फडणवीस को।' यदि यह बयान इसी संदर्भ में दिया गया है, तो यह केवल राजनीतिक टिप्पणी का मामला नहीं, बल्कि कानून लागू करने वाली पुलिस के सामने दिखाए जा रहे दुस्साहस का भी गंभीर पहलू है।
सवाल यह है कि आखिर अपराधी तत्वों में कानून का खौफ क्यों कम होता दिखाई दे रहा है? पुलिस के सामने ही गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और सत्ता के शीर्ष नेतृत्व को लेकर इस तरह की टिप्पणियां करने की हिम्मत कहां से आ रही है?
सोमलवाड़ा की इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली और शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने ही इस तरह का व्यवहार किया जाता है, तो आम नागरिकों में कानून के प्रति भरोसे को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि नागपुर में कानून का राज चलेगा या फिर रसूख और दबंगई के दम पर पुलिस को ही चुनौती देने का सिलसिला जारी रहेगा?
[8:48 PM, 11/18/2026] Jagdish Joshi. Media:
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।