रविवार, 15 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

प्रेम में बाधा बनी मामी तो उतार दिया मौत के घाट

दिन की रोशनी में थाने के बाहर दो पुलिसकर्मी मेज पर कागज देख रहे हैं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 टीम

अपहरण कर बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, अपराधी फरार

नागपुर.

नाबालिग भांजी को प्रेम के जाल से छूड़ाने का प्रयास करनेवाली महिला की अपराधी प्रेमी ने हत्या कर दी. अपराधी ने पहले प्रेमिका की मामी का अपहरण किया और फिर वाठोडा इलाके में ले जाकर लाठी से बेरहमी से पिटाई की. गंभीर रूप से घायल महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. यह वारदात नंदनवन पुलिस थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर परिसर में हुई है. मृतका प्रियंका महेश सावरकर (35), नंदनवन झोपड़पट्टी जबकि, आरोपी अक्षय शालीकराम करोटे (30) नंदनवन है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अक्षय ने दो साल पहले प्रियंका की भांजी को अपने प्रेमजाल में फंसाया था. इसके बाद दोनों नियमित रूप से मिलते थे. कुछ दिन पहले अक्षय ने नाबालिग के साथ मारपीट की थी. इसकी जानकारी नाबालिग की मामी प्रियंका को मिल गई. प्रियंका ने भांजी को अक्षय से दूर रहने की नसीहत दी. वह भांजी को अक्षय की सच्चाई बताकर सतर्क करने लगी. इसका अक्षय को पता चल गया. उसने प्रियंका को उसके प्रम संबंध की बात किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी. इसी बीच लड़की की दादी घटना का पता चल गया. दादी ने नाबालिग को अक्षय से दूर रहने की चेतावनी दी. अक्षय को शक हुआ कि प्रियंका ने ही यह बात दादी को बताई है. इसी बात से गुस्साए अक्षय ने प्रियंका का नंदनवन परिसर से अपहरण किया. उसे बाइक पर बैठाकर वाठोडा इलाके में ले गया. वहां लाठी से सिर, हाथ और पैरों पर वार किए. प्रियंका गंभीर रूप से जख्मी हो गई. इसके बाद अक्षय उसे घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया.

घटना के दो दिन बाद प्रियंका की तबीयत बिगड़ने पर पहले उन्हें निजी अस्पताल और फिर मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद गुरुवार शाम करीब 6 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर वाठोडा पुलिस ने जांच आरंभ की. घटनास्थल नंदनवन थाना क्षेत्र में आने के कारण मामला नंदनवन पुलिस को सौंप दिया गया. नंदनवन पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी अक्षय करोटे की तलाश शुरू कर दी है. अक्षय अपराधी प्रवृत्ति का बताया जाता है. उसके खिलाफ हत्या, घरफोड़़ी सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं. इससे पहले भी उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है. फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन