मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
18:59 IST

पॉलिसी बाजार की पैरेंट कंपनी को झटका, दो दिन में मार्केट कैप से 31400 करोड़ रुपये साफ

IRDAI के कमीशन प्रस्ताव के बाद पीबी फिनटेक के शेयरों में भारी गिरावट, ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने भी दी चेतावनी

पॉलिसी बाजार की पैरेंट कंपनी को झटका, दो दिन में मार्केट कैप से 31400 करोड़ रुपये साफ
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

भारत की जानी-मानी इंश्योरेंस वेब एग्रीगेटर कंपनी पॉलिसी बाजार को शेयर बाजार में बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। पिछले 18 साल से इंश्योरेंस सेक्टर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली इस कंपनी के शेयर्स में सिर्फ 24 घंटे में जबरदस्त गिरावट आई, और इस दौरान कंपनी के करीब 31,400 करोड़ रुपये स्वाहा हो गए।

24 और 25 सितंबर की तारीख पॉलिसी बाजार के लिए बहुत बुरी साबित हुई। इन दो दिनों में कंपनी के शेयर्स 40 फीसदी तक गिर गए। दरअसल इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI ने एक ऐसा प्रस्ताव रखा जो पॉलिसी बाजार की पैरेंट कंपनी पीबी फिनटेक समेत बाकी फाइनेंशियल कंपनियों के लिए भी नुकसानदेह साबित हुआ। इस प्रस्ताव के आते ही निवेशकों ने इन कंपनियों के शेयर्स की भारी बिकवाली शुरू कर दी। लेकिन सबसे ज्यादा मार पॉलिसी बाजार के शेयर्स पर पड़ी। दो दिन के अंदर पीबी फिनटेक के शेयर्स में बड़ी गिरावट आई और कंपनी का मार्केट कैप 31,400 करोड़ रुपये घट गया।

गुरुवार को इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म पीबी फिनटेक के शेयर्स की भारी बिकवाली इसलिए हुई क्योंकि IRDAI ने इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन के पूरे इकोनॉमिक्स में बड़े बदलाव का प्रस्ताव दिया है। आसान भाषा में समझें तो इस प्रस्ताव में इंश्योरेंस बिजनेस के कमीशन रेट पर लिमिट लगाने की सिफारिश की गई है, जिसकी वजह से इंश्योरेंस एग्रीगेटर कंपनियों की आगे की कमाई को लेकर चिंता बढ़ गई है।

पॉलिसी बाजार का पूरा रेवेन्यू मॉडल इंश्योरेंस कंपनियों से मिलने वाले कमीशन पर ही टिका हुआ है। रेगुलेटर के इस प्रस्ताव से कंपनी के रेवेन्यू और मुनाफे पर बड़ा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज का कहना है कि अगर कमीशन रेट में 10 फीसदी की कटौती होती है, तो इससे पीबी फिनटेक के कुल रेवेन्यू में 10 फीसदी से 12 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है।

पॉलिसीबझार, जो भारत की सबसे बड़ी इंश्योरेंस वेब एग्रीगेटर कंपनियों में गिनी जाती है, इसकी शुरुआत 2008 में गुड़गांव में यशीश दहिया, आलोक बंसल और अवनीश निर्जर नाम के तीन दोस्तों ने की थी। शुरुआत में कंपनी का मकसद इंश्योरेंस खरीदने के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म देना था, और यहीं से पॉलिसीबझार एक ऑनलाइन ब्रोकर के रूप में आगे बढ़ती गई। पिछले 18 सालों में पीबी फिनटेक ने एक सिंगल इंश्योरेंस मार्केटप्लेस से शुरुआत करके खुद को एक बड़े फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म सर्विस में बदल लिया है, जिसमें एजेंट-बेस्ड डिस्ट्रीब्यूशन, कॉर्पोरेट इंश्योरेंस और यूएई में इसका कामकाज भी शामिल है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे